अनुमान

अनुमान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अनुमान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अपने मन से यह समझने की क्रिया या भाव कि ऐसा हो सकता है या होगा, अटकल, अंदाज़ा

    उदाहरण
    . कभी-कभी अनुमान ग़लत भी हो जाता है।

  • विचार, भावना, कयास
  • न्याय के अनुसार प्रमाण के चार भेदो में से एक

    विशेष
    . इससे प्रत्यक्ष साधन द्वारा अप्रत्यक्ष साध्य की भावना होती है। इसके तीन भेद हैं- (क) पूर्ववत् या केवलान्वयी जिसमें कारण द्वारा कार्य का ज्ञान हो। जैसे, बादल देखकर यह भावना करना कि पानी बरसेगा। (ख) शेषवत् या व्यतिरेकी, जिसमें कार्य को प्रत्यक्ष देखकर कारण का अनुमान किया जाय। जैसे, नदी की बाढ़ देखकर अनुमान करना कि उसके चढ़ाव की और पानी बरसा है। और (ग) सामान्यतोदृष्ट या अन्वयव्यतिरेकी, जिसमें नित्यप्रति के सामान्य व्यापार को देखकर विशेष व्यापार का अनुमान किया जाता है। जैसे, किसी वस्तु को स्थानांतर में देखकर उसके वहाँ लाए जाने का अनुमान।

अनुमान के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

अनुमान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • guess, estimate, surmise
  • supposition
  • inference

अनुमान के कन्नौजी अर्थ

अनुमानु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अटकल, अन्दाजा. 2. प्रत्यक्ष से अप्रत्यक्ष का ज्ञान. (धुआँ देखकर आग का अनुमान करना)

अनुमान के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • अंदाज, अटकल, भाव

    उदाहरण
    . नव-मनि-मुकुट-प्रभा अति उद्दित, चित्त-चकित अनुमान न पावति।

  • विचार, भावना, तर्क करके किसी वस्तु का निर्धारण करना

    उदाहरण
    . बुधि अनुमान, प्रमान श्रुति किएँ नीठि ठहराइ।

  • न्याय के अनुसार प्रमाण के चार भेदों में से एक, वखान, अनुराग, अमोल

    उदाहरण
    . कहि प्रतच्छ अनुमान पुनि पुनि उपमान।

  • एक अलंकार जिसमें अटकल के आधार पर कोई बात कही जाय सके
  • अनुमान करना, अंदाज लगाना

    उदाहरण
    . 'सूर' सुध्रुव, नासिका मनोहर, अनुमानत।

  • समझना

    उदाहरण
    . राख्यो चाहै गुपत रस, उचित पंथ अनुमानि।

अनुमान के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • मानसिक आकलन, अँटकर, अंदाज़
  • कारणक प्रत्याक्षानुभवसँ अप्रत्यक्ष कार्यक ज्ञान

Noun

  • guess, conjecture, reckoning.
  • inference.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा