अरुण

अरुण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अरुण के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • लाल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक देवता

Adjective

  • red

Noun, Masculine

  • a deity, the charioteer of the Sungod personifying morning reddish light

अरुण के हिंदी अर्थ

अरुन

विशेषण

  • लाल रंग का, लाल, रक्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य
  • धर्म-ग्रंथों के अनुसार एक देवता जो सूर्य के सारथी हैं, सूर्य का सारथी

    उदाहरण
    . अरुण कश्यप मुनि के पुत्र हैं।

  • गुड़
  • ललाई जो संध्या के समय पश्चिम मे दिखलाई पड़ती है, सांध्य की लालिमा

    उदाहरण
    . अरुण की यह आभा मुग्ध करने वाली है।

  • एक दानव का नाम
  • एक प्रकार का कुष्ठ रोग जिसमें शरीर का चमड़ा लाल हो जाता है

    उदाहरण
    . उनका अरुण अब ठीक होने लगा है।

  • पुन्नाग नामक वृक्ष
  • गहरा लाल रंग
  • तिलक लगाने का प्रसिद्ध लाल चूर्ण जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है, कुंकुम

    उदाहरण
    . वह प्रतिदिन अरुण, चंदन आदि से प्रभु का पूजन करता है।

  • एक प्रकार का लाल रंग या चूर्ण जिसे हिंदू सुहागिनें माँग में भरती हैं, सिंदूर

    उदाहरण
    . आधुनिक युग में कुछ शहरी विवाहिताएँ सिंदूर लगाना पसंद नहीं करतीं।

  • एक देश
  • बारह आदित्यों में से एक जिसका प्रकाश माघ महीनें में रहता है, बारह सूर्यो में से एक सूर्य, माघ महिने का सूर्य

    उदाहरण
    . अरुण की तपिश सुखद होती है।

  • एक आचार्य का नाम जो उद्दालक ऋषि के पिता थे

    उदाहरण
    . उसने आचार्य अरुण से शिक्षा प्राप्त की थी।

  • एक ज़हरीला क्षुद्र जंतु
  • एक झील जो हिमालय के इस पार है

    विशेष
    . इनकी चोटियाँ चँवर की सी होती हैं। ये कृष्ण अरुण वर्ण के होते हैं। इनका फल अनिष्ट है। ये संख्या में 77 हैं और वायुपुत्र भी कहलाते हैं।

    उदाहरण
    . यात्री अरुण के किनारे सुस्ताने लगे।

  • सोना, स्वर्ण
  • एक प्रकार का पुच्छल तारा

    उदाहरण
    . अरुण की संख्या सतहत्तर है और इन्हें वायुपुत्र भी कहते हैं।

  • तिलक लगाने का प्रसिद्ध लाल चूर्ण जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है
  • वह पुच्छलतारा जिसकी शिखा चंवर के समान होती है

    उदाहरण
    . अरुण की संख्या सतहत्तर है और इन्हें वायुपुत्र भी कहते हैं ।

  • सौरमंडल के नव ग्रहों में से एक

अरुण के ब्रज अर्थ

अरुन

विशेषण

  • लाल रंग का, रक्त वर्ण का, सुर्ख़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य
  • सूर्य का सारथी
  • गुड़
  • ललाई जो संध्या के समय पश्चिम में दिखलाई पड़ती है
  • एक दानव का नाम
  • एक प्रकार का कुष्ठ रोग
  • पुन्नाग वृक्ष
  • गहरा लाल रंग
  • कुंकुम
  • सिन्दूर
  • एक देश
  • बारह सूर्यों में से एक सूर्य, माघ महीने का सूर्य
  • आचार्य का नाम जो उद्दालक ऋषि के पिता थे
  • ज़हरीला क्षुद्र जंतु
  • झील जो हिमालय के इस पार है
  • सोना, स्वर्ण
  • एक प्रकार का पुच्छल तारा

अन्य भारतीय भाषाओं में अरुण के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

सुर्ख़ - سرخ

सुर्ख़ रंग - سرخ رنگ

सूरज - سورج

पंजाबी अर्थ :

सूहा - ਸੂਹਾ

लाल - ਲਾਲ

सुरख - ਸੁਰਖ

सूरज - ਸੂਰਜ

गुजराती अर्थ :

अरुण - અરુણ

लाल चट्टक रंग - લાલ ચટ્ટક રંગ

सूर्य - સૂર્ય

कोंकणी अर्थ :

अरूण

तांबसार रंग

सूर्य

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा