असंग

असंग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

असंग के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • detached
  • uncommitted

असंग के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जिसके साथ कोई और न हो, बिना साथ का, अकेला, एकाकी

    उदाहरण
    . वह असंग जीवन व्यतीत कर रहा है।

  • किसी से वास्ता न रखने वाला, न्यारा, निर्लिप्त, मायारहित

    उदाहरण
    . भस्म अंग मर्दन अनंग, संतत असंग हर। सीन गंग, गिरिजा अधंग, भूषन भुअंगवर। . मन मैं यह बात ठहराई। होइ असंग भोजौं जदुराई।

  • जुदा, अलग, पृथक्

    उदाहरण
    . चंद्रकला च्चै परी, असंग गंग ह्वै परी, भुजंगी भाजि औ परी, बरंगी के बरत ही। . कुछ भाषाओं में केवल असंग शब्द ही होते हैं।

  • जिसके साथ कोई और न हो
  • जो जुड़ा, सटा या लगा हुआ न हो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पौराणिक ऋषि

    उदाहरण
    . असंग का वर्णन ऋग्वेद में मिलता है।

  • पुरुष, आत्मा
  • संपर्क का अभाव, निर्लिप्तता
  • एक पौराणिक ऋषि

असंग के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • अकेला, एकाकी

    उदाहरण
    . बरनत साँच असंग के तुमकों बेद गुपाल।

  • निर्लिप्त, विरक्त

    उदाहरण
    . मन में यहै बात ठहराई, होइ असंग भजौं जदुराई।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुरुष
  • आत्मा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा