अशोक

अशोक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अशोक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • Jonesia asoka (a tree)

Adjective

  • without grief, freed from grief

अशोक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध पेड़, पच्चीस से तीस फुट ऊँचा एक सदाहरित पेड़ जिसकी पत्तियाँ आम की पत्तियों की तरह लंबी होती हैं

    विशेष
    . इसकी पत्तियाँ आम की तरह लंबी और किनारों पर लहरदार होती है। इसमें सफे़द मंजरी (मौर) लगती है जिसके झड़ जाने पर छोटे-छोटे गोल फल लगते हैं जो पकने पर लाल होते हैं, पर खाए नहीं जाते। यह पेड़ बड़ा सुंदर और हरा भरा होता है, इसकी वजह से इसे बग़ीचों में लगाते हैं। शुभ अवसरों पर इसकी पत्तियों की बंदनवारें बाँधी जाती हैं। यह शीतल, कसैला, कड़ुआ, मल को रोकने वाला, रक्तदोष को दूर करने वाला और कृमिनाशक समझा जाता हैं। इसकी छाल विशेषकर स्त्री रोगों में दी जाती है। इसके दो भेद होते हैं— एक के पत्ते रामफल के समान और फूल कुछ नारंगी रंग के होते हैं। यह फागुन में फूलता है। दूसरे के पत्ते लंबे-लंबे और आम के पत्तों के समान होते हैं और इसमें सफे़द फूल वसंत ऋतु में लगते हैं।

    उदाहरण
    . अशोक वृक्ष पूरे भारत में पाया जाता है।

  • पारा, एक सफे़द, बहुत वज़नी और चमकीली धातु जो साधारणतः द्रव रूप में रहती है

    उदाहरण
    . अशोक एक ऐसी धातु है जो द्रव अवस्था में पायी जाती है।

  • भारतवर्ष का एक प्राचीन मौर्यवंशीय सम्राट् जो बिन्दुसार का पुत्र था

    उदाहरण
    . कलिंग युद्ध के पश्चात् अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था।

  • विष्णु का एक नाम
  • बकुल वृक्ष
  • प्रसन्नता, आह्लाद

विशेषण

  • शोकरहित, दु:खशून्य

    उदाहरण
    . देव अदेव नृदेव अरु, जितने जीव त्रिलोक। मन भायौ पायौ सबन कीन्हें सबन अशोक।

अशोक के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • जिसे शोक न हो, शोक- रहित , दुःख विहीन
  • एक प्रसिद्ध वृक्ष, जिसकी पत्तियाँ मांग- लिक अवसर पर काम में आती हैं
  • पारा
  • विष्णु
  • सम्राट अशोक, बौद्ध हो जाने पर जिसका नाम 'प्रियदर्शी' हुआ

अशोक के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • एक वृक्ष

Noun

  • a tree; Monesia Asoka.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा