अथाह

अथाह के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अथाह के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • unfathomable, bottomless
  • very deep

अथाह के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जिसकी थाह नहो, जिसकी गहराई का अंत न हो या गहराई न नापी जा सके, अत्यंत गहरा, बहूत गहरा, अगाध

    उदाहरण
    . यहाँ अथाह जल है। . फै़सल के पास अथाह संपत्ति है। . समुद्र की अथाह जलराशि।

  • जिसका कोई पार या अंत न पा सके, जिसका अनुमान न लगाया जा सके, जिसका अंदाज़ा न हो सके, अपरिमित, अपार, बहुत अधिक

    उदाहरण
    . वह अथाह दुखों से घिरा हुआ है।

  • जिसकी गहराई या थाह का पता न चले

    उदाहरण
    . अथाह सागर में कई अनमोल रत्न छिपे हैं। . पंडित सुनील का ज्ञान अथाह है।

  • गंभीर, गूढ़, समझ में न आने योग्य, कठिन

    उदाहरण
    . करै नित्य जप होम औ जानत वेद अथाह। रमणी ह्रदय अथाह जो न दिखलाई पड़ता।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • गहराई, गड्ढा, जलाशय
  • समुद्र

    उदाहरण
    . वा मुख के फिर मिलन को, आस रही कछु नाहिं। परे मनोरथ जाय मम अब अथाह के माहिं।

अथाह से संबंधित मुहावरे

अथाह के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • अपार, अतिगूढ़, अगाध

अथाह के अवधी अर्थ

विशेषण

  • अथाह

अथाह के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • जिसकी थाह या गहराई का पता न चल सके
  • गम्भीर, गूढ़

अथाह के बज्जिका अर्थ

विशेषण

  • जिसकी थाह न हो

अथाह के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बैठने की सार्वजनिक जगह, जमाव

    उदाहरण
    . उदा. कहे पद्माकर अथाइन कोत जितनी।


विशेषण

  • बहुत गहरा

अथाह के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • जिसकी थाह न मिले, अगाध, गहरा

    उदाहरण
    . मन-कृत-दोष अथाह तरंगिनि।

  • अपरिमित, अपार, बहुत अधिक
  • समझ में न आने योग्य, गम्भीर, गूढ़
  • गहराई
  • गड्ढा, जलाशय

अथाह के मगही अर्थ

विशेषण

  • जिसकी थाह न हो, बहुत गहरा, अगाध, गूढ़

अथाह के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अगाध

Adjective

  • unfathormable, very deep.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा