atithi meaning in hindi
अतिथि के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
घर में आया हुआ अज्ञातपूर्व व्यक्ति, वह जिसके आने का समय निश्चित न हो, बाहर से आने वाला आगंतुक, अभ्यागत, मेहमान, पाहुन, किसी होटल, सराय आदि का ग्राहक
उदाहरण
. हमारे होटल में अतिथियों का विशेष ख्याल रखा जाता है। . अतिथियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि अतिथि देवतुल्य होते हैं। . उस अनोखे अतिथि को आतिथ्य में चुपचाप। - वह संन्यासी जो किसी स्थान पर एक रात से अधिक न ठहरे, व्रत्य
- मुनि (जैनसाधु)
- अग्नि का एक नाम
- अयोध्या के राजा सुहोत्र जो कुश के पुत्र और रामचंद्र के पौत्र थे
- यज्ञ में सोमलता को लाने वाला व्यक्ति
अतिथि के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअतिथि के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअतिथि के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअतिथि के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a guest
अतिथि के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पहले से बिना सूचना दिए हुए घर में ठहरने के लिए अचानक पहुँचनेवाला कोई मेहमान या सत्कार योग्य व्यक्ति, मेहमान, पाहुन
- वह संन्यासी या साधु जो किसी के यहाँ एक रात से अधिक न ठहरे
अतिथि के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अतिथि, अभ्यागत, मेहमान
- मुनि, जैन साधु
अतिथि के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
अतिथि, अभ्यागत, आगंतुक, पाहुना, मेहमान
उदाहरण
. अतिथि रिषीस्वर सापन आए, सोच भयौ जिय भारी। - एक स्थान पर एक रात से अधिक न ठहरने वाला संन्यासी
- अग्नि
- श्रीराम जी के पौत्र एवं कुश के पुत्र का नाम
अतिथि के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- अभ्यागत, पाहुना
Noun
- guest.
अतिथि के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मेहमान
अन्य भारतीय भाषाओं में अतिथि के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
प्राहुणा - ਪਰਾਹੁਣਾ
गुजराती अर्थ :
अतिथि - અતિથિ
महेमान - મહેમાન
उर्दू अर्थ :
मेहमान - مہمان
कोंकणी अर्थ :
सोयरो
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा