अवस्था

अवस्था के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अवस्था के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • condition, state
  • age
  • stage
  • phase, despondency

अवस्था के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दशा, हालत

    उदाहरण
    . सुनता हूँ परम भट्टारक की अवस्था अत्यंत शोचनीय है।

  • समय, काल

    उदाहरण
    . मरन अवस्था कौं नृप जानै। तौ हू धरै न मन में ज्ञानै।

  • कहानी, आपबीती, हालात
  • किसी नाटक में असली उद्देश्य (लक्ष्य) तक पहुँचने की पाँच मंज़िलों में से हर एक मंज़िल
  • उदासी या उत्तेजना की अवस्था

    उदाहरण
    . वह इस समय ऐसी अवस्था में है कि उससे तर्क करना ठीक नहीं।

  • आयु, उम्र
  • किसी विषय, बात या घटना की कोई विशेष स्थिति

    उदाहरण
    . क्रोध की अवस्था में किया गया काम ठीक नहीं होता। . उसकी क्या गति हो गई है।

  • स्थिति

    उदाहरण
    . 'भाव के इस प्रकार प्रकृतिस्थ हो जाने की अवस्था को हम शील दशा कहेंगे'।

  • रसायन विज्ञान में मानी हुई वह तीन अवस्था जिसमें सभी पदार्थ समाहित हैं

    उदाहरण
    . पदार्थ ठोस, द्रव और गैस इन तीन अवस्थाओं में पाया जाता है।

  • वेदांत दर्शन के अनुसार मनुष्य की चार अवस्थाएँ- जागृत, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय
  • स्मृति के अनुसार मनुष्य जीवन की आठ अवस्थाएँ- कौमार, पौगंड, कैशौर, यौवन, बाल, तरूण, वृद्ध और वर्षीयान
  • सांख्य के अनुसार पदार्थों की तीन अवस्थाएँ-अनागतावस्था, व्यक्ताभिव्यक्तावस्था और तिरोभाव
  • निरूक्त ते अनुसार छह प्रकार की अनस्थाएँ- जन्म, स्थिति, वर्धन, विपरिणमन, अपक्षय और नाश
  • कामशास्त्रानुसार दस अवस्थाएँ- अभिलाष, चिंता, स्मृति, गुण-कथन, उद्धेग, संलाप, उन्माद, व्याधि, जड़ता और मरण
  • जैनशास्त्रानुसार लाभ की प्राप्ति के पूर्व की स्थिति, यह पाँच प्रकार की है— व्यक्त, अव्यक्त, जप, आदान और निष्ठा
  • योनि, भग
  • आकृति, रूप

अवस्था के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अवस्था के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दशा, स्थिति
  • आयु
  • आकार

अवस्था के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आयु, उम्र, शारीरिक स्थिति

अवस्था के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दशा, स्थिति, हालत
  • आयु, वय, उम्र

    उदाहरण
    . पाइ अवस्था को धरम, चितलाइ

  • समय, काल
  • वेदांत के अनुसार मनुष्य की चार दशायें या अवस्थायें- जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति तुरीय
  • स्मृति के अनुसार मनुष्य जीवन की आठ अवस्थायें-कौमार, पौगड, कैशोर, यौवन, बाल, वृद्ध, वर्षीयान्, गति
  • मनुष्य की 3 या 4 अवस्थायें-बाल-युवा (प्रौढ़) वृद्ध, संसार की 3 दशायें— उत्पत्ति, स्थिति, संहार

अवस्था के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • प्रक्रमा
  • हालत, स्थिति
  • आयु, वयःक्रम

Noun

  • stage.
  • condition.
  • age.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा