बाढ़

बाढ़ के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

बाढ़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a flood, freshet
  • spate
  • inundation
  • salvo, volley

बाढ़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़ने की क्रिया या भाव, बढ़ाव, वृद्धि

    उदाहरण
    . जंगल में पेड़-पौधों की बाढ़ जारी है।

  • अधिक वर्षा आदि के कारण नदी या जलाशय के जल का बहुत तेज़ी के साथ और बहुत अधिक मान में बढ़ना, जल प्लावन, सैलाब

    उदाहरण
    . अत्यधिक वर्षा के कारण अधिकांश नदियों में बाढ़ आ गई है।

  • वह धन जो व्यापार आदि में बढ़े, व्यापार आदि से होने वाला लाभ या नफ़ा

    उदाहरण
    . तुमने तो अपने व्यापार से पैसों की बाढ़ ही लगा दी है।

  • बंदूक, तोप आदि का लगातार छूटना

    उदाहरण
    . तोप के गोलों की बाढ़ सी आ गई है।

  • तलवार, छुरी आदि शस्त्रों की धार, सान
  • कुछ विशिष्ट प्रकार की चीज़ो में किनारे या सिरे पर की ऊँचाई, किनारा, कोर, किनारा
  • किसी प्रकार का ज़ोर, तेज़ी या प्रबलता
  • अधिकता, बहुलता
  • कँटीले पौधे आदि की वह लंबी, पंक्ति जो खेतों बग़ीचों आदि में इसलिए लगाई जाती है कि पशु आदि अंदर न आ सकें

विशेषण

  • शक्तिशाली, मज़बूत
  • अधिक, ज्यादा
  • कर्कश, तीव्र, तुमुल

बाढ़ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बाढ़ से संबंधित मुहावरे

बाढ़ के अंगिका अर्थ

बाढ़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वृद्धि अधिवक्ता, बढ़ती, अधिक वर्षा के कारण नदी आदि के जल का वेग से बढ़ना, बंदूक तोप आदि का निरन्तर छूटना, व्यापार में होने वाला लाभ, तलवार, छूरी आदि की धार, सान

बाढ़ के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वृद्धि

बाढ़ के कन्नौजी अर्थ

बाढ़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़ने की क्रिया या भाव
  • नदी आदि के जल का बढ़ना, फैलना सैलाब, अतिवृष्टि से धरती का जलमग्न होना
  • अधिकता
  • नफ़ा, लाभ
  • बहुत सी तोपों या बंदूकों का एक साथ दगना

बाढ़ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़ने का भाव या क्रिया, वृद्धि, विकास

बाढ़ के गढ़वाली अर्थ

बाड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अधिक वर्षा से होने वाला जल-प्लावन, नदी की बाढ़

Noun, Feminine

  • flood

बाढ़ के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नदी आदि के जल का बहुत बढ़ना, सैलाब
  • बढ़ाव, वृद्धि
  • तलवार आदि की धार, सान

बाढ़ के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वृद्धि, आधिक्य

    उदाहरण
    . नीलमनि सरनि की बाढ़ दुख डाढ़े हैं।

  • जलप्लावन, सैलाब
  • व्यापार में बढ़ा हुआ धन
  • बंदूक या तोप की लगातार छूटने की क्रियाएं
  • तलवार या छुरी की धार
  • घेरा

बाढ़ के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़ने अथवा विकसित होने की क्रिया या भाव, विकास, बढ़वार, वृद्धि
  • अतिवृष्टि आदि के कारण पानी का सूखी जमीन पर फैलना, सैलाब
  • अधिकता, बहुलता
  • बुहारने की क्रिया या भाव, झाड़-बाढ़

अन्य भारतीय भाषाओं में बाढ़ के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

सैलाब - سیلاب

पंजाबी अर्थ :

हड़ - ਹੜ

गुजराती अर्थ :

पूर - પૂર

कोंकणी अर्थ :

हुंवार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा