बाजरा

बाजरा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

बाजरा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • millet
  • pearl millet

बाजरा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का बड़ा पौधा जिसकी बालों में लगने वाले हरे रंग के छोटे-छोटे दानों की गिनती मोटे अन्नों में होती है और प्रायः सारे उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में लोग इसे खाते हैं, जोंघरिया, बजड़ा

    विशेष
    . इस अनाज की खेती बहुत सी बातों में ज्वार की खेती से मिलती-जुलती होती है। यह ख़रीफ़ की फ़सल है और प्रायः ज्वार के कुछ पीछे वर्षा ऋतु में बोई और उससे कुछ पहले अर्थात् जाड़े के आरंभ में काटी जाती है। इसके खेतों में खाद देने या सिंचाई करने की विशेष आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए पहले तीन चार बार ज़मीन जोत दी जाती है और तब बीज बो दिए जाते हैं। एकाध बार निराई करना अवश्य आवश्यक होता है। इसके लिए किसी बहुत अच्छी ज़मीन की आवश्यकता नहीं होती और यह साधारण से साधारण ज़मीन में भी प्रायः अच्छी तरह होता है। यहाँ तक कि राजपूताने की बलुई भूमि में भी यह अधिकता से होता है। गुजरात आदि देशों में तो अच्छी करारी रूई बोने से पहले ज़मीन तैयार करने के लिए इसे बोते हैं। बाजरे के दानों का आटा पीसकर और उसकी रोटी बनाकर खाई जाती है। इसकी रोटी बहुत ही बलवर्धक और पुष्टिकारक मानी जाती है। कुछ लोग दानों को यों ही उबालकर और उसमें नमक मिर्च आदि डालकर खाते हैं। इस रूप में इसे 'खिचड़ी' कहते हैं। कहीं-कहीं लोग इसे पशुओं के चारे के लिए ही बोते हैं। वैद्यक में यह वादी, गरम, रूखा, अग्निदीपक, पित्त को कुपित करने वाला, देर में पचने वाला, कांतिजनक, बलवर्धक और स्त्रियों के काम को बढ़ाने वाला माना गया है।

बाजरा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बाजरा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक मोटा अनाज

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा