बांक

बांक के अर्थ :

बांक के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • जहाज़ के ढाँचे में वह शहतीर जो खड़े बल में लगाया जाता है
  • चंद्राकार बना हुआ टाँड़ जो बच्चों की बाँह में पहनाया जाता है, भुजदंड पर पहनने का एक आभूषण
  • एक प्रकार का चाँदी का गहना जो पैरों में पहना जाता है

    उदाहरण
    . शीला बाँक पहनी हुई है।

  • हाथ में पहनने की एक प्रकार की पटरी या चौड़ी चूड़ी

    उदाहरण
    . बाँक बाँह पर पहनी जाती है।

  • लोहारों का लोहे का बना हुआ शिकंजा जिसमें जकड़कर किसी चीज़ को रेतते हैं

    उदाहरण
    . वस्तुओं को रगड़ते समय बाँक से पकड़ा जाता है।

  • नदी का मोड़

    उदाहरण
    . बहुत आगे यह नदी बाँक पर बहुत चौड़ी हैं।

  • सरौते के आकार का वह औज़ार जिससे गन्ना छीलते हैं

    उदाहरण
    . बाँक से गन्ना छीलते हैं।

  • कमान, धनुष
  • टेढ़े होने की अवस्था या भाव, टेढ़ापन, वक्रता
  • एक प्रकार की छोटी छुरी जो आकार में कुछ टेढ़ी होती है
  • घुमाव, मोड़
  • छुरी, चाकू, कृपाण

    उदाहरण
    . वह बाँक से रस्सी को काट रहा है।

  • बाँक नामक हथियार चलाने की विद्या
  • एक प्रकार की कसरत जिसमें बाँक चलाने का अभ्यास किया जाता है, यह कसरत बैठकर या लेटकर होती है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • टेढ़ा, घुमावदार

    उदाहरण
    . कुच जुग धरए कुंभथल कांति। बाँक नखर खत अंकुश भाँति।

  • बाँका, तिरछा

    उदाहरण
    . बाँक नयन अरु अंजन रेखा। खंजन जान सरद रितु देखा।


  • एक प्रकार की घास

बांक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बांक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun

  • curvature
  • guise
  • crookedness
  • appearance
  • a bend
  • form

बांक के अंगिका अर्थ

बाँक

  • टेढ़ा, घुमावदार, तिरछा, वाँका

  • बाँह पर पहनने का एक आभूषण वक्रता
  • टेढ़ापन लोहे का शिकंजा

बांक के अवधी अर्थ

बाँक

  • टँड़िया के ऊपर पहना जानेवाला स्त्रियों का एक आभूषण, देखिए : 'टँड़िया'

बांक के कन्नौजी अर्थ

बाँक

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों का एक आभूषण

बांक के गढ़वाली अर्थ

बांक'

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हिमनद

संज्ञा

  • वक्रता, घुमाव

Noun, Feminine

  • glacier.

Noun

  • curvature, bend.

बांक के बुंदेली अर्थ

बाँक

विशेषण

  • शिकंजा विशेष प्रकार का सजावटदार लच्छा (स्त्रियों के पैरों का आभूषण)भुजा पर बाँधने का एक आभूषण

बांक के ब्रज अर्थ

बाँक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वक्रता, टेढ़ापन

    उदाहरण
    . विछिया अनोटा बाँक सुखमा की बारी सी।

  • चूड़ी विशेष
  • चाँदी का आभूषण विशेष
  • गन्ना छीलने का सरौते के आकार का एक उपकरण
  • कटारी विशेष

बांक के मगही अर्थ

विशेषण

  • (बक/वक्र) बाँह पर पहनने का एक गहना, कलाई पर पहनने की पहरी

संज्ञा

  • घुमावदार, वक्र, टेढ़ा, देखिए : 'बाकुल' सुंदर

बांक के मैथिली अर्थ

बाँक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तिर्यक, टेढ़
  • वाम प्रतिकूल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाँहि पर पहिरबाक एक अर्धचंद्राकार गहना
  • हथलक

Noun, Masculine

  • curved,crooked.
  • unfavourable.

Noun, Masculine

  • armlet.
  • clamp.

बांक के मालवी अर्थ

बाँक

  • बाँह या पैरों में पहनने का एक आभूषण
  • धनुष
  • एक प्रकार की छुरी
  • टेढ़ा, बाँका, तिरछा
  • झुकाव
  • मोड़
  • दबाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा