baa.nTnaa meaning in hindi
बाँटना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
किसी वस्तु के कई भाग करके अलग-अलग रखना या जमाना, किसी चीज़ को कई भागों में विभक्त करना
उदाहरण
. यह ज़िला चार तहसीलों में बाँटा जाएगा। . कह गिरिधर कविराय सुनो हो धूर की बाटी। -
हिस्सा लगाना, विभाग करना
उदाहरण
. कूपक पानि अधिक होअ काटि। नागर गुने नागरि रति बाटि। . उन्होंने अपनी सारी जायदाद अपने दोनों लड़कों और तीनों भाइयों में बाँट दी। -
थोड़ा-थोड़ा सबको देना, वितरण करना, जैसे— चने बाँटना, पैसे बाँटना
उदाहरण
. पंडित ने पूजा के बाद पंचामृत बाँटा। -
सामूहिक रूप से रखना या उपयोग करना
उदाहरण
. भारत और पाकिस्तान एक लंबी सीमा को बाँटते हैं। -
किसी वस्तु आदि के कई भाग करना
उदाहरण
. चोरों ने चोरी का माल बाँटा। - ताश आदि के पत्तों का खिलाड़ियों के बीच वितरण करना
- संपत्ति आदि के संबंध में उसके हिस्सेवार कई विभाग करके उसे उनके अधिकारियों को देना या सौंपना
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बाँटने की क्रिया
बाँटना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबाँटना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबाँटना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to distribute, to allocate
- to apportion
- to deal (in the game of cards)
- to grind (with a pestle)
बाँटना के हरियाणवी अर्थ
बाँटणा
सकर्मक क्रिया
- मुफ्त में देना
- प्रसाद आदि को बाँटना
- हिस्से करना
- फूट डाल कर अलग करना
- रस्सी आदि बुनना
सकर्मक क्रिया
- दे. बाँटणा
अन्य भारतीय भाषाओं में बाँटना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
वंडणा - ਵੰਡਣਾ
गुजराती अर्थ :
बांटवुं - બાંટવું
वहेंचवुं - વહેંચવું
उर्दू अर्थ :
बाँटना - بانٹنا
कोंकणी अर्थ :
वांटप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा