ba.Daa.ii meaning in hindi
बड़ाई के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बड़े होने की अवस्था या भाव, बड़ापन
-
किसी काम या बात में औरों की अपेक्षा बढ़-चढ़कर होने वाला कोई विशेष गुण या श्रेष्ठता, पद, मान-मर्यादा, वयस्, विद्या, बुद्धि आदि का आधिक्य, इज्जत, दर्ज़ा, उम्र वगै़रह की ज़्यादती, बड़प्पन, श्रेष्ठता, बुज़ुर्गी
उदाहरण
. छोटाई बड़ाई का ध्यान रखकर बातचीत करना चाहिए। . अपनी बड़ाई अपने हाथ है। -
परिमाण या विस्तार, घेरा, फैलाव, डील-डौल आदि
उदाहरण
. जितना बड़ा कमरा हो उतनी बड़ी चटाई बनाओ। - किसी में होने वाले विशिष्ट गुण के संबंध में कही जाने वाली प्रशंसात्मक उक्ति, महिमा, प्रशंसा, तारीफ़, सराहना
-
महान होने की अवस्था या भाव
उदाहरण
. हिंदी साहित्य में प्रेमचंद की बड़ाई को झुठलाया नहीं जा सकता।
बड़ाई के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबड़ाई के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबड़ाई से संबंधित मुहावरे
बड़ाई के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- praise, eulogy
- greatness
बड़ाई के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- प्रशंसा
बड़ाई के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- प्रशंसा
बड़ाई के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बड़प्पन
बड़ाई के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बड़ा होने की स्थिति या भाव
- छोटाई का उल्टा
- प्रशंसा, तारीफ़, सम्मान, स्तवन
बड़ाई के मालवी अर्थ
बड़ाई
विशेषण
- किसी व्यक्ति या ईश्वर आदि के गुणों का बखान करना, बढ़ा-चढ़ाकर कहना, प्रशंसा
अन्य भारतीय भाषाओं में बड़ाई के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
वडिआई - ਵਡਿਆਈ
गुजराती अर्थ :
बड़ाई - બડાઈ
मोटाई - મોટાઈ
वखाण - વખાણ
उर्दू अर्थ :
बड़ाई - بڑائی
तारीफ़ - تعریف
कोंकणी अर्थ :
व्हडपण
तोखणाय
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा