ba.Dba.Daanaa meaning in hindi
बड़बड़ाना के हिंदी अर्थ
संज्ञा, अकर्मक क्रिया
- बक बक करना, बकवाद करना, व्यर्थ बोलना, प्रलाप करना
- बक-बक करना
- मंद स्वर में अनाप-शनाप बकना; मन में कुढ़कर कुछ बड़बड़ाना; धीरे-धीरे गुस्सा जताना
- डींग हाँकना, शेखी बघारना
- धीरे-धीरे और अस्पष्ट स्वर में कुछ कहना
- क्रोध की स्थिति में मंद स्वर में बोलना; कुड़बुड़ाना
- कोई बात बुरी लगने पर मुँह में ही कुछ बोलना, खुलकर अपनी अरुचि या क्रोध न प्रकट करके कुछ अस्फुट शब्द मुँह से निकालना, बुड़बुड़ाना, जैसे,—मेरे कहने पर गया तो, पर कुछ बड़बड़ाता हुआ
- नींद में बोलने की क्रिया
-
धीरे-धीरे और अस्पष्ट स्वर में कुछ कहना
उदाहरण
. दादाजी सोये-सोये बड़बड़ा रहे हैं । - मन ही मन कुढ़कर या क्रोध में आकर अस्पष्ट रूप से कुछ बोलना
-
पागलों की तरह व्यर्थ बातें कहना या बोलना
उदाहरण
. तेज़ बुखार के कारण वह बड़बड़ा रहा है । - मन ही मन कुढ़कर या क्रोध में आकर अस्पष्ट रूप से कुछ बोलना
- नींद या बेहोशी में बकना
- नींद या बेहोशी में बोलने की क्रिया
- मुँह से अस्पष्ट शब्दों में कुछ बोलने या बड़बड़ाने की क्रिया या भाव
- धीरे-धीरे तथा अस्पष्ट रूप से इस प्रकार बोलना कि ' बड़ बड़ ' के सिवा और कुछ सुनाई न दे
बड़बड़ाना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबड़बड़ाना के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Intransitive verb, Sub Phonetic
- to grumble
- to mutter/murmur,to jabber/gabber
- to mutter/murmur
- to gabble/jabber
बड़बड़ाना के अंगिका अर्थ
बुड़बुड़ाना
क्रिया
- प्रलाप करना, अपनेआप कुछ बोलना
बड़बड़ाना के हरियाणवी अर्थ
बड़बड़ाणा, बड़बड़ाना
अकर्मक क्रिया
- मन ही मन कुछ कहना, फुसफुसाना
- प्रतिक्रिया- स्वरूप बोलते रहना
अकर्मक क्रिया
- दे. बड़बड़ाणा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा