ba.Dhhaanaa meaning in hindi

बढ़ाना

बढ़ाना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

बढ़ाना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • 'बढ़ाना'

    उदाहरण
    . मल मूत्र भरै लहु माँस भरै आप अपना अंस वढ़ावता है ।

  • आकार, मान या परिमाण में अधिक करना; वृद्धि करना
  • विस्तार या परिमाण में अधिक करना , विस्तृत करना , डीलडौल, आकार या लंवाई चौड़ाई में ज्यादा करना , वर्धित करना , जैसे, दीवार बढ़ाना, मकान बढ़ाना , संयो॰ क्रि॰—देना , —लेना
  • ऊपर उठाना; ऊँचा करना
  • परिमाण, संख्या या मात्रा में अधिक करना , गिनती, नाप तौल आदि में ज्यादा करना , जैसे आदमी बढ़ाना, खर्च बढ़ाना, खुराक बढ़ाना , संयो॰ क्रि॰—देना , —लेना
  • आगे निकल जाना।
  • फैलाना , लंबा करना , जैसे, तार बढ़ाना
  • (दीपक, बत्ती आदि) बुझाना

    उदाहरण
    . सोने से पहले दीपक बढ़ा देना ।

  • बल, प्रभाव गुण आदि में अधिक करना , असर या खासियत वगैरह में ज्यादा करना , अधिक व्यापक, प्रबल या तीव्र करना , जैसे दुःख बढ़ाना, क्लेश बढ़ाना, यश बढ़ाना, लालच बढ़ाना , संयो॰ क्रि॰—देना , —लेना
  • सहारा देना और मजबूत करना

    उदाहरण
    . उसने विकट परिस्थितियों में भी मेरा साथ दिया । . वह सदा दूसरों की हिम्मत बढ़ाता है ।

  • पद, मर्यादा, अधिकार, विद्या, वुद्धि, सुखसंपत्ति आदि में अधिक करना , दौलत या रुतवे वगैरह का ज्यादा करना , उन्नत करना , तरक्की देना , जैसे,—राजा साहब ने उन्हें खूब बढ़ाया
  • अधिक प्रबल या तीव्र करना

    उदाहरण
    . बहुत गर्मी है, जरा पंखा बढ़ा दीजिए ।

  • किसी स्थान से आगे ले जाना , आगे गमन कराना , अग्रसर करना , चलाना , जैसे, घोड़ा बढ़ाना, भीड़ बढ़ाना
  • उन्नत करना

    उदाहरण
    . सरकार ने कृषि संसाधनों को बढ़ाया है ।

  • चलने में किसी से आगे निकाल देना
  • किसी बात में किसी से अधिक कर देना , ऊँचा या उन्नत कर देना ९
  • परिमाण में अधिक करना

    उदाहरण
    . उसने भोजन की मात्रा बढ़ाई है ।

  • भाव अधिक कर देना , सस्ता बेचना , जैसे,—बनिए गेहूँ नहीं बढ़ा रहे हैं
  • लंबाई में विस्तार करना

    उदाहरण
    . उसने सिलाई खोलकर अपना कुरता बढ़ाया ।

  • विस्तार करना , फैलाना , जैसे, कारबार बढाना
  • किसी के आगे बढ़ा ले जाना
  • दूकान आदि समेटना , नित्य का व्यवहार समाप्त करना , कार्यालय बंद करना , जैसे, दूकान बढ़ाना, काम बढ़ाना
  • किसी में कुछ अभिमान उत्पन्न करना या किसी को अधिक महत्व देना
  • दीपक निर्वाप्त करना , चिराग बुझाना

    उदाहरण
    . अंग अंग नग जगमगत, दीपसिखा सी देह । दिया बढ़ाए हू रहै बड़ो उजेरो गेह ।

  • परिमाण या विस्तार में अधिक करना या विस्तारित करना
  • किसी को बढ़ने में प्रवृत्त करना। । ऐसा काम करना जिससे कुछ या कोई बढ़े।
  • कोई चीज या बात का विस्तार करते हुए उसे किसी दूर के विदु, समय आदि तक ले जाना। विस्तार अधिक करना। जैसे-(क) उपन्यास या कहानी का कथा भाग बढ़ाना। (ख) नौकरी की अवधि या समय बढ़ाना। (ग) धातु को पीटकर उसका तार या पत्तर बढ़ाना।

अकर्मक क्रिया

  • चुकना, समाप्त होना, बाकी न रह जाना, खतम होना

    उदाहरण
    . मेघ सबै जल बरखि बढ़ाने विवि गुन गए सिराई । वैसोई गिरिवर ब्रजवासी दूनो हरख बढ़ाई । सूर (शब्द॰) । . गिनति न मेरे अघन की गिनती नहीं बढाइ । असरन सरन कहाइ प्रभु मत मोहि सरन छुड़ाइ । . राम मातु उर लियो लगाई । सो सुख कैसे बरनि बढ़ाई ।


क्रिया

  • बढ़ने या बढ़ाने की क्रिया

बढ़ाना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

बढ़ाना से संबंधित मुहावरे

बढ़ाना के अंगिका अर्थ

बढ़ाना

  • फैलाना, लम्बा करना, चलाना, किसी कार्यालय को बन्द करना, भाव अधिक देना

अन्य भारतीय भाषाओं में बढ़ाना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

वधाउणा - ਵਧਾਉਣਾ

गुजराती अर्थ :

प्रोत्साहित करवुं - પ્રોત્સાહિત કરવું

वधारो करवो - વધારો કરવો

विस्तारवुं - વિસ્તારવું

उर्दू अर्थ :

बढ़ाना - بڑھانا

कोंकणी अर्थ :

प्रवृत्त करप

वाढोवप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा