बहस

बहस के अर्थ :

बहस के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a discussion
  • argumentation
  • debate

बहस के हिंदी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी विषय को सिद्ध करने के लिए उत्तर प्रत्युत्तर के साथ बातचीत, खंडन-मंडन की युक्ति, वाद, दलील, तर्क
  • न्यायालय में मुक़दमें में गवाहियों, ज़िरहों आदि के उपरांत वक़ीलों का होने वाला तर्क-वितर्क पूर्ण वक्तव्य

    उदाहरण
    . सरकारी वक़ील की बहस ने न्यायालय को चकित कर दिया ।

  • विवाद, झगड़ा, हुज्जत
  • होड़, बाज़ी, बदाबदी

    उदाहरण
    . मोहि तुम्हैं बाढ़ी बहस को जीतै जदुराज। अपने अपने बिरद की दुहूँ निबाहत लाज।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सम

    उदाहरण
    . विषम बहस अरु विषम बहस इम पद चलु द्वालै हेक पखैं ।

बहस के कन्नौजी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वाद-विवाद, खंडन-मंडन
  • सवाल-जवाब
  • झगड़ा, हुज्जत

बहस के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मुक़दमे में पक्ष-विपक्ष के वकील का अपने पक्ष को युक्तिप्रमाण के साथ प्रस्तुत करना, प्रश्नोत्तर, वाद-विवाद, खंडन-मंडन

बहस के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • वाद-विवाद

बहस के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • तर्क
  • विवाद
  • हुज्जत, बाज़ी

बहस के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तर्क-वितर्क, विवाद

अन्य भारतीय भाषाओं में बहस के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

बहस - بحث

पंजाबी अर्थ :

बहिस - ਬਹਿਸ

गुजराती अर्थ :

दलील - દલીલ

चर्चा - ચર્ચા

तर्क - તર્ક

कोंकणी अर्थ :

वाद-विवाद

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा