वैकुंठ

वैकुंठ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - बैकुंठ, बयकुंठ, वैकुण्ठ

वैकुंठ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु का एक नाम
  • पुराणानुसार विष्णु का धाम या स्थान, वह स्थान जहाँ भगवान् या विष्णु रहते हैं

    विशेष
    . पुराणानुसार यह धाम सत्यलोक से भी ऊपर है। यह धाम सबसे श्रेष्ठ माना गया है और कहा गया है कि जिन्हें विष्णु मोक्ष देते हैं, वे इसी धाम में निवास करते हैं। यहाँ रहनेवाले न तो बुड्डे होते हैं और न मरते हैं।

    उदाहरण
    . विष्णु भक्त मरने के बाद वैकुंठ में जाना चाहते हैं।

  • वैकुंठ में रहनेवाले देवता
  • स्वर्ग, जन्नत, देवलोक

    उदाहरण
    . छांड्यो बयकुंठ धाम कियों ब्रज बिसराम।

  • इंद्र
  • सफे़द पत्तोंवाली तुलसी
  • अभ्रक, सितार्जक
  • ब्रह्मा के महीने का चौबीसवाँ दिन
  • संगीत में एक प्रकार का ताल

वैकुंठ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the heaven, paradise
  • the paradise

वैकुंठ के अवधी अर्थ

बयकुंठ

संज्ञा

  • स्वर्ग
  • वैकुंठ

वैकुंठ के कन्नौजी अर्थ

बयकुंठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बैकुंठ, स्वर्ग

वैकुंठ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बैकुंठ, स्वर्ग

    उदाहरण
    . 'वीक बैकुंठ है गई'

वैकुंठ के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्वर्ग

Noun, Masculine

  • paradise

वैकुंठ के ब्रज अर्थ

बैकुंठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • त्रिपाद
  • विभूति
  • विष्णु लोक
  • विष्णु का एक नाम

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सफे़द पत्तों वाली तुलसी, रामा तुलसी

वैकुंठ के मगही अर्थ

संज्ञा

  • भगवान विष्णु के रहने का स्थान (पुराणानुसार) स्वर्ग

वैकुंठ के मैथिली अर्थ

  • एक स्वर्ग
  • a heaven.

वैकुंठ के मालवी अर्थ

वेकुंठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु का निवास स्थान या लोक, स्वर्ग

वैकुंठ के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. बेकुंठ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा