बंद

बंद के अर्थ :

बंद के हिंदी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह पदार्थ या वस्तु जिससे कुछ बाँधा जाए

    उदाहरण
    . उपहार को बहुत सुंदर बंद से बाँधा गया है। . चौरासी को बंद छुड़ावन आए सतगुर आप री।

  • नदी या जलाशय का जल रोकने के लिए उसके किनारे बनी हुई मिट्टी, पत्थर आदि की रचना, पानी रोकने का धुस्स, रोक, पुश्ता, मेड़, बाँध,देखिए : 'बाँध'
  • शरीर के अंगों का कोई जोड़
  • वह पतला सिला हुआ कपड़े का फीता जिससे अँगरखे, चोली आदि के पल्ले बँधे जाते हैं, तनी
  • काग़ज़ का लंबा और बहुत कम चौड़ा टुकड़ा
  • उर्दू कविता का टुकड़ा या पद जो पाँच या छह चरणों का होता है
  • कै़द, बंधन
  • चौसर में के वे घर जिनमें पहुँचने पर गोटियाँ मारी नहीं जाती
  • अवरूद्ध, रोक
  • डोरी की तरह बटा हुआ वह कपड़ा जो पहनने के कपड़ों में उनके पल्ले बाँधने के लिए लगाया जाता है
  • दुख, विरोध या असंतोष प्रकट करने के लिए कल-कारख़ानों, कार्यालयों आदि के कर्मचारियों या जन-साधारण का कारोबार, दुकानें आदि बंद कर देने की क्रिया
  • जूता बांधने का बंद
  • घाघरा,पाजामा आदि बाँधने की सूत की बुनी हुई या साधारण डोरी

विशेषण

  • जिसके चारों ओर कोई अवरोध हो, जो किसी ओर से खुला न हो

    उदाहरण
    . चारो ओर से बंद मकान में प्रकाश और हवा नहीं पहुँचती। . जो पानी बंद रहता है, वह सड़ जाता है।

  • जो इस प्रकार घिरा हो कि उसके अंदर कोई जा न सके
  • जिसके मुँह अथवा मार्ग पर दरवाज़ा, ढकना या ताल आदि लगा हो, जैसे— बंद संदूक, बंद कमरा
  • जो खुला न हो, जैसे— बंद ताला
  • जिसका मुँह आगे का मार्ग खुला न हो

    उदाहरण
    . शीशी बंद करके रख दो। . कमल रात को बंद हो जाता है।

  • (किवाड़, ढकना, पल्ला आदि) जो ऐसी स्थिति में हो जिससे कोई वस्तु भीतर से बाहर न जो सके और बाहर की चीज़ अंदर न आ सके

    उदाहरण
    . चौकीदार ने छात्रावास के बंद मुख्य द्वार को खोला। . किवाड़ आप से आप बंद हो गए।

  • जहाँ अस्थायी या स्थायी रूप से कार्य को रोक दिया गया हो या स्थगित कर दिया गया हो

    उदाहरण
    . रात नौ बजे की बंद दूकानें दस बजे सुबह खुलती हैं।

  • जड़ने, बाँधने या लगाने वाला (केवल शब्दों के अंत में प्रत्यय के रूप में प्रयुक्त होता है)

    उदाहरण
    . वह कमरबंद पहनता है।

  • जिसके अंदर लोगों के आने-जाने की मनाही हो

    उदाहरण
    . मुम्बई की बन्द मछली घर जाने कब खुलेगी।

  • जिसके साथ लेन-देन का व्यवहार ख़त्म हो चुका हो

    उदाहरण
    . हम अपना बंद लेन-देन फिर शुरू नहीं कर सकते क्या?

  • जिसके साथ समाजिक व्यवहार न रखा गया हो

    उदाहरण
    . साल भर से बिरादरी से बंद रमन को फिर से बिरादरी में मिला लिया गया है।

  • जिसकी क्रिया पूरी तरह से रुक गई हो अथवा रोक दी गई हो

    उदाहरण
    . सर्दी के कारण बंद कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। . पिताजी बंद मशीन को बनवाने ले गए हैं।

  • जो चला न चलता हो, जो गति या व्यापार युक्त न हो, रुका हुआ, थमा हुआ, जैसे— मेह बंद होना, घड़ी बंद होना, लड़ाई बंद होना
  • जिसका प्रचार, प्रकाशन या कार्य आदि रुक गया हो, जो जारी न हो, जिसका सिलसिला जारी न हो

    उदाहरण
    . घाटा होने के कारण उन्होंने अपनो सब कारोबार बंद कर दिया। . इस महीने में कई समाचारपत्र बंद हो गए।

  • जो रुँधा या रुका हुआ हो

    उदाहरण
    . वह बंद नाली को साफ़ कर रहा है।

  • जो किसी तरह की कै़द में हो

प्रत्यय

  • बँधा हुआ, जैसे— पाबंद
  • जोड़ने या बाँधनेवाला, जैसे— नाल बंद

संस्कृत ; विशेषण

  • देखिए : 'वंद्य'

बंद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बंद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a bandh, closure
  • bund, bank
  • knot
  • a string or strap
  • body joint
  • a stanza, verse
  • as a suffix it means that which ties or binds

Adjective

  • closed, shut
  • locked (up)
  • stopped, discontinued

बंद के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह चीज़ जो किसी दूसरी चीज़ को बाँधती हो
  • शरीर के किसी अंग को किसी चीज़ से बाँधकर अंग विशेष का रक्त संचार रोक देना
  • किसी प्रवाह को रोक देना या रुकना

बंद के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • समाप्त
  • ढका हुआ

बंद के गढ़वाली अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • बंधन, कै़द
  • रुका हुआ, अवरुद्ध, प्रतिबंधित
  • जो चारों ओर या किसी भी ओर से खुला न हो

Adjective, Masculine

  • a fastening, bondage, obstructed or restrained, closed.

बंद के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • प्रचलन से बाहर, निष्क्रिय, बंधु (भाई-बंद) शब्द युग्म में प्रयुक्त
  • जो खुला न हो

बंद के ब्रज अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बंधन

    उदाहरण
    . वंद छुटे कंचुकी के।

  • बाँधने वाली वस्तु, तनी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • झुंड, समूह

    उदाहरण
    . आइये तहाँ ही पदमाकर पियारे कान्ह आनि जुरे चौचंद चबाइन के बृद बृद।

बंद के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • मुनल, झाँपल, आवृत
  • निरुद्ध, गतिहीन भेल

संज्ञा

  • चोली आदिम बन्हबाक हेतु लगाओल डोरी
  • चूड़िक अन्तमे पहिरबाक वलय

Adjective

  • closed. shut, packed.
  • locked, blocked, confined, stopped.

Noun

  • tying string/strap
  • the last thicker piece in the set of bangles.

बंद के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बँधन, फीता
  • रोका हुआ

  • खुला न हो, बंधन

अन्य भारतीय भाषाओं में बंद के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

बंद - ਬੰਦ

गुजराती अर्थ :

बंध - બંધ

बांधेलुं - બાંધેલું

कसेलुं - કસેલું

वंडो - વંડો

अडचणवाळुं - અડચણવાળું

उर्दू अर्थ :

बंद - بند

कोंकणी अर्थ :

बांधिल्ले

बंद

आडखळीचे

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा