बंदर

बंदर के अर्थ :

बंदर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a monkey
  • harbour

बंदर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध स्तनपायी चौपापा जो अनेक बातों में मनुष्य से बहुत कुछ मिलता-जुलता होता है, मर्कट, कपि, वानर

    विशेष
    . इसकी प्रायः पैतीस जातियाँ होती है जिनमें से कुछ एशिया, यूरोप और अधिकांश उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका में पाई जाती है। इनमें से कुछ जातियाँ तो बहुत ही छोटी होती हैं। इतनी छोटी कि जेब तक में आ सकती हैं। कुछ इतनी बड़ी होती हैं कि उनका आकार आदि मनुष्य के आकार तक पहुँच जाता है। छोटी जातियों के बंदर चारों हाथों, पैरों और बड़ी जातियों के दोनों पैरों से चलते हैं। प्रायः सभी जातियाँ पेड़ों पर रहती हैं। पर कुछ ऐसी भी होती हैं जो वृक्षों के नीचे किसी प्रकार की छाया आदि का प्रबंध करके रहती और जंगलों आदि में घुमती हैं। प्रायः सभी जातियों के बंदरों की शारीरिक गठन आदि मनुष्यों की सी होती है। इसलिए ये वानर (आधे मनुष्य) कहे जाते हैं। ये केवल फल और अन्न आदि ही खाते हैं। मांस बिल्कुल नहीं खाते। कुछ जातियों के बंदरों के मुख में 32 और कुछ के मुँह में 36 दाँत होते हैं। इनमें बहुत कुछ बुद्धि भी होती है और ये सहज में पाले तथा सिखाए जा सकते हैं। प्रायः सभी जातियों के बंदर झुड़ों में रहते हैं, अकेले नहीं। ये एक बार में केवल एक ही बच्चा देते है। इनमें शक्ति अपेक्षाकृत बहुत होती है। चिंपैजी, औरगउटैंग, गिबन, लंगुर आदि सब इसी जाति के हैं।

    उदाहरण
    . भारत में बंदरों की कई जातियाँ पाई जाती हैं।

  • नर बंदर

    उदाहरण
    . मदारी बंदर और बंदरिया को नचा रहा है ।

  • वृक्षों पर रहने वाला एक चंचल स्तनपायी चौपाया

    उदाहरण
    . भारत में बंदरों की कई जातियाँ पाई जाती हैं ।

  • एक प्रसिद्ध स्तनपायी चौपाया जो अनेक बातों में मनुष्य से बहुत-कुछ मिलता जुलता होता और प्रायः वृक्षों आदि पर रहता है, कपि. मर्कट. शाखा-मृग, वानर

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • समुद्र के किनारे जहाज़ों के ठहरने के लिए बना हुआ स्थान, बंदरगाह

    उदाहरण
    . कई बड़े-बड़े जहाज़ बंदरगाह पर खड़े हैं।

  • समुद्र के किनारे जहाज़ ठहरने का स्थान जहाँ जहाज से माल उतारा या उस पर लादा जाता है

बंदर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बंदर के कन्नौजी अर्थ

बंदरु

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बन्दर
  • जहाज के रुकने, ठहरने की जगह

बंदर के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया, सकर्मक

  • आराधना करना; प्रणाम करना

    उदाहरण
    . सूरनंदिनी बंदत लोग।


पुल्लिंग

  • वानर

बंदर के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बंदरगाह, बंदर, वानर।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा