बंधेज

बंधेज के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

बंधेज के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • restriction
  • proviso
  • stipulation

बंधेज के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नियत समय पर और नियत रूप से मिलने या दिया जाने वाला पदार्थ या द्रव्य, लेन-देन आदि की नियत या बँधी हुई प्रथा

    उदाहरण
    . विवाह आदि का बंधेज कभी-कभी बहुत भारी पड़ता है।

  • नियत समय पर या नियत रूप से कुछ देने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    . मज़बूरी में हमें बंधेज पर कर्जा लेना पड़ता है।

  • किसी वस्तु को रोकने या बाँधने की क्रिया या युक्ति

    उदाहरण
    . बंधेज से कुछ फायदा नहीं हुआ।

  • राजस्थान में वस्त्रों की रँगाई की एक प्रसिद्ध शैली

    उदाहरण
    . मनोरमा बंधेज सिखाती है।

  • कोई काम या बात न करने का आदेश, रुकावट, प्रतिबंध

    उदाहरण
    . सावंतन सह छिद्र करि, नार कनैरा आय। विरसिंध दे बंधेज करि, गढ़ गाँजर मह जाय। . सार्वजनिक स्थलों पर बंधेज के बावजूद लोग धूम्रपान करते हैं।

  • नियंत्रण, बंधन, मर्यादा

    उदाहरण
    . वर्णाश्रम बंधेज करि अपने-अपने धर्म।

  • वीर्य को ज़ल्दी स्खलित न होने देने की युक्ति, स्तंभन, वाजीकरण

    उदाहरण
    . उसने बंधेज के जानकार वैद्य से संपर्क किया।

  • कुल या समाज की कोई प्रथा

बंधेज के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बंधेज के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु को रोकने या बाँधने की क्रिया
  • प्रतिबंध रुकावट

बंधेज के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बँधी हुई परंपरागत प्रथा

    उदाहरण
    . बांधत बंधेज जन्म।

  • प्रतिबंध
  • प्रबंध, व्यवस्था

बंधेज के मगही अर्थ

बंधेजी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बंधन में पड़ा व्यक्ति, कै़दी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा