बरतना

बरतना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - बर्तना

बरतना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • किसी के साथ किसी प्रकार का व्यवहार करना, बरताव करना

    उदाहरण
    . जो हमारे साथ बरतेगा उसके साथ हम भी बरतेंगे।

  • किसी के ऊपर कोई घटना घटित होना, जैसे-जैसी उन पर बरती है, वैसी दुश्मन पर भी न बरते
  • पारस्परिक संबंध बनाये रखने के लिए किसी के साथ आपसदारी का व्यवहार होना, बरताव किया जाना

    उदाहरण
    . भाई-बंदों या बिरादरी के लोगों से बरतना


सकर्मक क्रिया

  • काम में लाना, व्यवहार में लाना, इस्तेमाल करना

    उदाहरण
    . यह कटोरा हम बरसों से बरत रहे हैं, पर अभी तक ज्यों का त्यों बना है।

  • बरताव करना
  • व्यवहार करना
  • व्यवहार या बरताव करना

    उदाहरण
    . हमें सभी के साथ एक जैसे बरतना चाहिए ।

  • आचरण करना, व्यवहार करना, जैसे, मित्रता बर्तना
  • व्यवहार में लाना, काम में लाना, इस्तेमाल करना

    उदाहरण
    . इनसे प्रजा को रात दिन बतंना पड़ता है। . यह बरतन नया है, किसी ने इसे बर्ता नहीं है।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार की कलम, बरतनी

    उदाहरण
    . राजपूताना में अब भी लकड़ी की गोल तीखे मुँह की कलम को जिससे बच्चे पट्टे, पर सूरखी बिछाकर अक्षर बनाना सीखते हैं थरथा या बरतना कहते हैं ।

बरतना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

बरतना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to use
  • to put to use
  • to deal with

बरतना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • व्यवहार में लाना

क्रिया

  • व्यवहार में लाना

बरतना के बुंदेली अर्थ

बर्तना

  • कलम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा