barmaa meaning in hindi
बरमा के हिंदी अर्थ
देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
लकड़ी आदि में छेद करने का, लोहे का बना एक प्रसिद्ध औजार
विशेष
. इसमें लोहे का एक नोकीला छड़ होता है जो पीछे की ओर लकड़ी के एक दस्ते में इस प्रकार लगा रहता है कि सहज में खूब अच्छी तरह घूम सके । जिस स्थान पर छेद करना होता है, उस स्थान पर नोकीला कोना लगाकर और दस्ते के सहारे उसे द���ाकर रस्सी की गराड़ियों की सहायता से अथवा और किसी प्रकार खूब जोर जोर से घुमाते हैं जिससे वहाँ छेद हो जाता है ।उदाहरण
. बढ़ई बरमे से किवाड़ के पल्ले में छेद कर रहा है।
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
भारत को पूर्वी सीमा पर, बंगाल की खाड़ी के पूर्व ओर आसाम तथा चीन के दक्षिण का एक पहाड़ी प्रदेश
विशेष
. यह प्रदेश पहले वहाँ के देशी राजा के अधिकार में था । फिर अँग्रजो के अधिकार में आ गया और भारतवर्ष में मिला लिया गया । दूसरी महायुद्ध के बाद से यह एक स्वतंत्र देश हो गया है । इस प्रदेश में खान और जंगल बहुत अधिकता से हैं । यहाँ चावल बहुत अधिकता से होता है । इस देश के अधिकांश निवासी बौद्ध हैं । - एक प्रकार का धान जो बहुत दिनों तक रखा जा सकता हे
बरमा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबरमा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबरमा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a drill, auger
- Burma
बरमा के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- लकड़ी आदि में छेद करने का अस्त्र, बारह अंक
बरमा के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- छेद करने का औज़ार
बरमा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ब्रह्मा. 2. लकड़ी में छेद करने का औजार
बरमा के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- देखिए : 'बरम'
बरमा के गढ़वाली अर्थ
बरमा के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- लकड़ी में छिद्र करने वाला लौह औजार
बरमा के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- बढ़ई का लकड़ी में छेद करने का औज़ार
बरमा के बुंदेली अर्थ
बर्मा
संज्ञा, पुल्लिंग
- छेद करने का एक औजार पूर्वकाल में क्षत्रियों का वर्णसूचक उपनाम, वर्तमान में कोई भी लिखता है
- विधाता, सृष्टिकर्ता
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. बरमा
बरमा के ब्रज अर्थ
बिरमा
बरमा के मगही अर्थ
देशज ; संज्ञा
- लकड़ी आदि में छेद करने का एक औजार; भारत के पूर्व का एक देश जिसका वर्तमान नाम म्यांमार है
बरमा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- टाकुकें नचाए छेद करबाक उपकरण
Noun
- drill, auger.
बरमा के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ब्रह्मा।
बरमा के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- लकड़ी आदि में छेद करने का यंत्र
- भूमि में लगा हैंडपंप
- भारत के पूर्व का एक देश जहाँ आजाद हिंद फ़ौज के सैनिकों ने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा