be.Daa meaning in hindi
बेड़ा के हिंदी अर्थ
संस्कृत, पंजाबी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- बड़े बड़े लट्ठों लकड़ियों या तख्तों आदि को एक में बाँधकर बनाया हुआ ढाँचा जिसपर बाँस का टट्टर बिछा देते हैं और जिसपर बैठकर नदी आदि पार करते हैं , यह घड़ों की बनी हुई घन्नई से बड़ा होता है , तिरना
- बहुत सो नावों या जहाजों आदि का समूह , जैसे,— भारतीय महासागर में सदा एक अँगरेजी बेड़ा रहता है
- नाव , नोका
- झुंड , समुह (पूरब)
- बड़े लट्ठों, लकड़ियों या तख्तों आदि को एक में बाँधकर बनाया हुआ ढाँचा जिस पर बाँस का टट्टर बिछा देते हैं और जिस पर बैठकर नदी आदि पार करते हैं, तिरना, महा०-बेड़ा डूबना विपत्ति में पड़कर पूर्ण रूप से विनष्ट होना, (किसी का) बेड़ा पार करना या लगाना = किसी को संकट से पार लगाना या छुड़ाना, विपत्ति के समय सहायता करके किसी का काम पूरा कर देना या रक्षा करना
- बहुत सी नाबों या जहाजों आदि का समूह, जैसे-उन दिनों भारतीय महासागर में अमरीकी बेड़ा आया हुआ था
हिंदी ; विशेषण
- जो आँखों के समानंतर दाहिनी ओर से बाई ओर अथवा बाई ओर से दाहिनी ओर गया हो, आड़ा
- कठिन, मुशकिल, विकट
बेड़ा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबेड़ा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबेड़ा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएबेड़ा से संबंधित मुहावरे
बेड़ा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a fleet
- raft
बेड़ा के अंगिका अर्थ
विशेषण
- मुशिबत, मुश्किल, परेशानी, कठिन आड़ा
बेड़ा के अवधी अर्थ
संज्ञा
- नावों का समूह
बेड़ा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- नाव
बेड़ा के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- नावों का समूह ; बड़े लट्ठों, तख्तों को एक में बाँधकर बनाया हुआ नदी पार करने का साधन विशेष
बेड़ा के मगही अर्थ
हिंदी ; संज्ञा
- अनेक नावों या जहाजों का समूह; (बेंड) किवाड़ को दृढ़ करने का लकड़ी का चौकोर लट्ठा, किल्ली
बेड़ा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- घड़रा, प्लव
- एकठा नाओ डोडी
- नौका-दल
Noun
- raft, float.
- canoe
- fleet.
बेड़ा के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- लकड़ी के लट्ठों को बाँध कर नदी पार करने के लिए बनाया गया ढाँचा
- नावों का समूह
- नदी के यात्रियों का समूह
- आँगन
- जीवन - नैया
- बीड़ा, जिम्मावारी
संज्ञा, पुल्लिंग
- सघन पौधा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा