बेदख़ल

बेदख़ल के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

बेदख़ल के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जिसका दख़ल, क़ब्ज़ा या अधिकार न हो, अधिकारच्युत (इसका व्यवहार केवल स्थावर संपत्ति के लिए ही होता है)

    उदाहरण
    . ज़मींदार ने किसान को उसकी ज़मीन से बेदख़ल कर दिया। . डिग्री होते ही वह तुम्हें बेदख़ल कर देगा।

  • जिससे भुमि, संपत्ति या प्रबंध आधि का क़ब्ज़ा छीन लिया जाए, जिसका दख़ल या अधिकार न रह गया हो, जिसका कब्ज़ा हट गया हो, अधिकारच्युत (भूमि, संपत्ति आदि)

बेदख़ल के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • ejected, evicted
  • ousted
  • forced out

बेदख़ल के कन्नौजी अर्थ

बे दखल

  • जिसका दख़ल, क़ब्ज़ा हटा दिया गया हो

बेदख़ल के गढ़वाली अर्थ

बेदखल

विशेषण

  • क़ब्ज़े से अलग करना, क़ब्ज़ा मुक्त, अधिकार मुक्त

Adjective

  • ejected, ousted, dispossessed.

बेदख़ल के मगही अर्थ

बेदखल

विशेषण

  • जिसका दख़ल या क़ब्ज़ा न हो

बेदख़ल के हरियाणवी अर्थ

विशेषण

  • भूमि, संपत्ति आदि से किसी का हक़ हटाने का भाव
  • बिना दखल के

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा