bent meaning in english
बेंत के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a cane
- stick
बेंत के हिंदी अर्थ
बैंत
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रसिद्ध लता जो ताड़ या खजूर आदि की जाति की मानी जाती है
विशेष
. यह पूर्वी एशिया और उसके आस-पास के टापुओं में जलाशयों के पास बहुत अधिकता से होती है। इसके पत्ते बाँस के पत्तों के समान और कँटीले होते हैं उन्हीं के सहारे यह लता ऊँचे-ऊँचे पेड़ों पर चढ़ती है। इसकी छोटी बड़ी अनेक जातियाँ है। इसके डंठल बहुत मज़बूत और लचीले होते हैं और प्रायः छड़ियाँ, टोकरियाँ तथा इसी प्रकार के सारे सामान बनाने के काम में आते हैं। इन डंठलों के ऊपर की छाल कुर्सियाँ, मोढ़े पलंग आदि बुनने के काम में भी आती है। हमारे यहाँ के प्राचीन कवियों आदि का विश्वास था कि बेंत फूलता या फलता नहीं, पर वास्तव में यह बात ठीक नहीं है। इसमें गुच्छों में एक प्रकार के छोटे-छोटे फल लगते हैं जो खाए जाते हैं। इसकी जड़ और कोमल पत्तियाँ भी तरकारी की तरह खाई जाती हैं। वैद्यक में इसे शीतल और सूजन, कफ़, बवासीर, व्रण, मूत्रकृच्छ, रक्तपित्त और पथरी आदि का नाशक माना है।उदाहरण
. मोहन ने अपने घर के पीछे बेंत लगा रखा है। -
बेंत के डंठल की बनी हुई छड़ी, डंडा, छड़ी
उदाहरण
. श्याम का गृह-कार्य अधूरा होने के कारण अध्यापक जी ने उसे बेंत से पीटा।
बेंत के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबेंत के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएबेंत से संबंधित मुहावरे
बेंत के अंगिका अर्थ
क्रिया
- एक प्रकार की लचीली नरकट, चेताना
संज्ञा, पुल्लिंग
- सरकंडा की लकड़ी
बेंत के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बेत, छड़ी
बेंत के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक लता जिसका डंठल बहुत मज़बूत और लचीला होता है
- बेंत की छड़ी
बेंत के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बाँस या लकड़ी की छड़ी
Noun, Feminine
- a cane, a stick.
बेंत के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जगन्नाथ जी के बेंत, यादवी संघर्ष के शस्त्रों के प्रतीक स्वरूप जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा से लाये जाते हैं और लाकर उनकी पूजा की जाती है, घर में इनके रहने से पारिवारिक संघर्ष का शमन होता है
बेंत के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक लता या उसके डंठल की लचीली लकड़ी
बेंत के मगही अर्थ
संज्ञा
- नरकट या सरपत आदि की बिना शाखाओं वाली लंबी घास
- उस पौधे का तना
- उस पौधे की छड़ी
बेंत के मैथिली अर्थ
बेत
संज्ञा
- एक लचकदार लत्ती
Noun
- cane
बेंत के मालवी अर्थ
क्रिया
- बेंतना, नापना, स्त्री. एक किस्म की घास, पतली लकड़ी, एक प्रकार की विशेष घास जिसका फर्नीचर बनता है, छड़ी, बालिश्त, संतान।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा