भाजी

भाजी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

भाजी के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सब्ज़ी, तरकारी

भाजी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a vegetable (cooked or otherwise)

भाजी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भाँग, पीच
  • डंठल, फल, कंद, तरकारी, साग, शाक आदि जिन्हें पकाकर रोटी, चावल आदि के साथ खाते हैं, पकी हुई सब्ज़ी

    उदाहरण
    . तुम तो तीन लोक के ठाकुर तुमते कहा दुराइय। हम तो प्रेम प्रीति के गाहक भाजी शाक चखाइय। . मीठे तेल चना की भाजी। एक भकूनी दै मोहिं साजी।

  • कुछ विशेष प्रकार के पौधों की तरकारी की तरह खाने योग्य पत्तियाँ आदि, मेथी

    उदाहरण
    . बाज़ार में मेथी, पालक, मूली, सरसों आदि के भाजी मिलते हैं।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • सेवक, भृत्य, भृतक, नौकर

विशेषण

  • संबंद्ध
  • भाग लेने वाला, शरीक होने वाला

भाजी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

भाजी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • साग, तरकारी, मिठाई, हरि शब्जी को तेल में भुनना

भाजी के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सब्ज़ी, साग, तरकारी

भाजी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पत्तों से बनाई जाने वाली शाक

भाजी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तरकारी, शाक

    उदाहरण
    . ग्रीषम अंत पमार की भाजी साजी होय।

  • सेवक

भाजी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सब्ज़ी

    उदाहरण
    . आज भाजी खाइल जाई।

Noun, Feminine

  • vegetable.

भाजी के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • सब्जी, साग, तरकारी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा