भाँवर

भाँवर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - भौंरा

भाँवर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'भौंरा'

    उदाहरण
    . श्री हरिदास के स्वामी स्यामा कुज बिहारी पै वारौंगी मालती भाँवरो।

  • (हिंदू धर्म) विवाह की एक रस्म जिसमें वर और वधू अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हैं, फेरे
  • चक्कर लगाना, परिक्रमा
  • एक प्रकार की घास

    उदाहरण
    . भाँवर काग़ज़ बनाने के काम आता है।

भाँवर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • circumambulation of the sacrificial fire made by both the bride and the bridegroom at the wedding time (seven such rounds are essential to solemnize a wedding according to the Hindu tradition)
  • going round

भाँवर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'भाँउर', परिक्रमा
  • विवाह के समय की जाने वाला अग्नि की परिक्रमा

भाँवर के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वरवधू का गाँठ जोड़कर अग्नि को परिक्रमा करना

    उदाहरण
    . फिरी राछ लीलावति जवहीं भावरि सुधरी आई तबहीं।

  • चारों ओर भ्रमण, फेरा, परिक्रमा
  • हल जोतने के पूर्व खेत को परिक्रमा

भाँवर के मगही अर्थ

भांवर

संज्ञा

  • भौंरा
  • (भ्रमण) विवाह के समय वर और वधू द्वारा अग्नि को साक्ष्य देकर की गई प्रदक्षिणा
  • चमार को दी जाने वाली मज़दूरी, मँगनी
  • थकान, बीमारी आदि के कारण शरीर का स्याह-सा रंग

विशेषण

  • चंचल, धूमिल, उदास रंग का, काला

भाँवर के मालवी अर्थ

विशेषण

  • दूल्हा-दुल्हन का अग्नि कुंड के सात फेरे या चक्कर लगाने की क्रिया

भाँवर के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. फेरे

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा