bhairvii meaning in english

भैरवी

भैरवी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

भैरवी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a kind of song sung in the small hours of the morning

भैरवी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तांत्रिकों के अनुसार एक प्रकार की देवी

    विशेष
    . भैरवी के कई कृतियाँ मानी जाती हैं। जैसे- त्रिपुरभैरवी, कौलेशभैरवी, रुद्रभैरवी, नित्याभैरवी, चैतन्यभैरवी आदि। इन सबके ध्यान और पूजन आदि भिन्न-भिन्न हैं।

  • एक रागिनी जो भैरव राग की पत्नी और किसी-किसी के मत से मालव राग की पत्नी मानी जाती हैं

    विशेष
    . हनुमत के मत से यह संपूर्ण जाति की रागिनी है और शब्द ऋतु प्रातःकाल के समय गाई जाती है। इसका स्वरग्राम इस प्रकार है- म, प, ध, नि, सा, ऋ, ग। संगीत रत्नाकर के मत से इसे मध्यमवादी और धैवत संवादी होता है।

    उदाहरण
    . वह भैरवी गा रहा है।

  • पुराणानुसार एक नदी का नाम
  • पार्वती
  • शैव संन्यासिनी
  • युवती या द्वादशवर्षीया कन्या जो दुर्गा के रूप में पूजित कही गई है, दुर्गा का एक रूप

    उदाहरण
    . दुष्टों का हनन करने के लिए दुर्गा जी ने भैरवी रूप धारण किया था।


विशेषण

  • भैरव-संबंधी

    उदाहरण
    . वह भैरवी यातना से छुटकारा पाने के लिए भैरव की आराधना करता है।

भैरवी के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • चामुंडा देवी, सबेरे की रागिनी विशेष

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा