bhairvii meaning in hindi
भैरवी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
तांत्रिकों के अनुसार एक प्रकार की देवी
विशेष
. भैरवी के कई कृतियाँ मानी जाती हैं। जैसे- त्रिपुरभैरवी, कौलेशभैरवी, रुद्रभैरवी, नित्याभैरवी, चैतन्यभैरवी आदि। इन सबके ध्यान और पूजन आदि भिन्न-भिन्न हैं। -
एक रागिनी जो भैरव राग की पत्नी और किसी-किसी के मत से मालव राग की पत्नी मानी जाती हैं
विशेष
. हनुमत के मत से यह संपूर्ण जाति की रागिनी है और शब्द ऋतु प्रातःकाल के समय गाई जाती है। इसका स्वरग्राम इस प्रकार है- म, प, ध, नि, सा, ऋ, ग। संगीत रत्नाकर के मत से इसे मध्यमवादी और धैवत संवादी होता है।उदाहरण
. वह भैरवी गा रहा है। - पुराणानुसार एक नदी का नाम
- पार्वती
- शैव संन्यासिनी
-
युवती या द्वादशवर्षीया कन्या जो दुर्गा के रूप में पूजित कही गई है, दुर्गा का एक रूप
उदाहरण
. दुष्टों का हनन करने के लिए दुर्गा जी ने भैरवी रूप धारण किया था।
विशेषण
-
भैरव-संबंधी
उदाहरण
. वह भैरवी यातना से छुटकारा पाने के लिए भैरव की आराधना करता है।
भैरवी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएभैरवी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएभैरवी के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएभैरवी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a kind of song sung in the small hours of the morning
भैरवी के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- चामुंडा देवी, सबेरे की रागिनी विशेष
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा