भैया

भैया के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - भइआ, भया, भय्या, भिआ, भिया, भीया, भैआ

भैया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाई, भ्राता

    उदाहरण
    . अरेरे पथिक भइया समाद लए जइह, जाहि देस बस मोर नाह। . गोरख भँगि भषी नहिं कबहू सुरापान नहिं पीया । झूठहिं नाव लेत सिद्धत कौ नरक जाहिगौ भीया। . लेहु भया गहि सीसन ते दधि की मटुकी अब कानि करौ कित । जैसे सों तैसे भए ही बनै घनआनंद धाय धरौ जित की तित।

  • एक ही माता-पिता से उत्पन्न पुरुष
  • बराबर उम्र वालों या छोटों के लिए एक संबोधन

    उदाहरण
    . पितु समीप तब जाएहु भैया। भइ बड़ी बार जाइ बलि मैया। . भैआ कहहु कुसल दोउ बारे। . कहै मोहि मैया मै न मैया भरत की बलैया लैहो भैया तेरी मैया कैकेई है।

  • एक ही माता-पिता से उत्पन्न या किसी वंश की किसी पीढ़ी के व्यक्ति के लिए मातृ या पितृकुल की उसी पीढ़ी का दूसरा व्यक्ति या जिसे धर्म, समाज, कानून आदि के आधार पर भाई का दर्जा मिला हो
  • वह भाई जिसने पहले जन्म लिया हो
  • पुरुषों के लिए एक सम्बोधन
  • नाव की पटटी या तख्ती
  • भाई अथवा बराबर वालों के लिए सम्बोधन-सूचक शब्द

भैया के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

भैया के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see भैया
  • a brother, a vocative word for an elder brother as also for youngers or those of equal age

भैया के अंगिका अर्थ

भय्या

  • भाइ, एक सम्बोधन का शब्द जो बराबरी वाले तथा छोटों के लिये व्यवहार किया जाता है

भैया के अवधी अर्थ

भइया, भइआ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : भैया
  • बड़ा भाई; पटवारी; बड़े भाई या अन्य प्रिय व्यक्ति को संबोधित करने का शब्द; स्त्री भउजी

भैया के कन्नौजी अर्थ

भैआ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाई, बड़े भाई

भैया के बज्जिका अर्थ

भइआ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बड़ा भाई

भैया के बुंदेली अर्थ

भया

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाई
  • भाई, भ्राता, बराबर वाले छोटे का सम्बोधन

संज्ञा

  • कार्तिक शुक्ल द्वितीय,

भैया के ब्रज अर्थ

भैयन, भिया

पुल्लिंग

  • दे० 'भाई' ; बराबर या छोटे के लिए एक साधारण संबोधनात्मक शब्द ; नाव की तख्ती

भैया के मगही अर्थ

भइआ

भैया के मैथिली अर्थ

भैआ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाइक स्नेहद्योतक सम्बोधन

Noun, Masculine

  • (in address) dear brother.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा