भरमाना

भरमाना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

भरमाना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to create an illusion
  • to mislead, to cause to go astray
  • to delude
  • to hoodwink

भरमाना के हिंदी अर्थ

भ्रमाना, भर्माना

सकर्मक क्रिया

  • ऐसा काम करना अथवा ऐसी स्थिति उत्पन्न करना जिससे किसी को भ्रम हो जाए, भ्रम में डालना, चक्कर में डालना, बहकाना, बुरी नीयत से किसी को सलाह देना

    उदाहरण
    . कोऊ निरखि रही चारु लोचन निमिष भरपाई। सूर प्रभु की निरखि सोभा कहत नहिं आई।

  • भटकाना, व्यर्थ इधर-उधर घुमाना

    उदाहरण
    . माधो जू मोहि काहे की लाज। जन्म जन्म यों हीं भरमान्यो अभिमानी वेकाज।

  • धोखा देना
  • बुरी नीयत से किसी को सलाह देना
  • मोहित करना

क्रिया, अकर्मक क्रिया

  • चकित होना, हैरान होना, अचंभे में आना

    उदाहरण
    . सूर श्याम छबि निरखि कै युवती भरमाहीं।

  • भटकना
  • भ्रम में डालना

    उदाहरण
    . जादूगर लोगों को भरमाता है ।

भरमाना के अंगिका अर्थ

  • बहकाना, चकित होना, नींद टूट जाना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा