bhenT meaning in hindi
भेंट के हिंदी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
मिलना, परिचितों में प्रायः कुछ समय के उपरांत होने वाला मिलन, मुलाक़ात
उदाहरण
. यदि समय मिले तो उनसे भेंट कर लीजिएगा। -
उपहार देना, नज़राना पाना या लेना, सौगात में दी गई वस्तु
उदाहरण
. सभी ने इन्हें बहुत-सी पुस्तकें भेंट की थीं। -
पत्रों आदि में प्रकाशित करने के लिए किसी बड़े आदमी से मिलकर उसके विचार जानने का काम
विशेष
. उपहार’ और ‘भेंट’ में अतर यह है कि उपहार तो प्रसन्नता, शुभाशंसा और सद्भाव सूचित करने के लिए दिया जाता है, पर ‘भेंट’ में दर और पूजनीयता का भाव प्रधान होता है। -
चंडिका देवी की स्तुति के रूप में गाए जाने वाले एक प्रकार के भजन (पंजाब)
उदाहरण
. भेंट का प्रचलन पंजाब में है। -
दो या कई व्यक्तियों के आपस में मिलने की क्रिया
उदाहरण
. आज एक अच्छे इन्सान से भेंट हुई है । - वह वस्तु जो किसी समारोह में या किसी से मिलने पर उसको भेंट स्वरूप दी जाती है, उपहार
- रेडियो, दूरदर्शन पर या पत्रों आदि में प्रकाशित करने के किसी विशिष्ट व्यक्ति से कराई जानेवाली भेंट तथा वार्ता
भेंट के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएभेंट के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएभेंट के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएभेंट के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- present, gift, offering
- meeting, iṉterview
भेंट के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मिलना
- मुलाक़ात
- उपहार
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मिलना
- उपहार
भेंट के अवधी अर्थ
भेंटि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मुलाक़ात
- उपहार, रिश्वत
भेंट के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मुलाक़ात
भेंट के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देवता का चढ़ावा, नज़राना
- मुलाक़ात
Noun, Feminine
- an offering to a deity, present to a senior
- meeting, visit.
भेंट के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- मुलाक़ात
भेंट के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मिलन, आलिंगन
- उपहार
भेंट के ब्रज अर्थ
भेट
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
मिलन, साक्षात्कार
उदाहरण
. हठ तें हथ्यार फेंट बांधि उमराव राखे लीन्ही तब नौरंग ने भेंट सिवराज की । - श्री ठाकुर जी अथवा गुसाईं जो को श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया द्रव्य तथा अन्य वस्तुएँ
- नज़र, चढ़ौती
-
उपायन
उदाहरण
. चारि पदारथ दिए सुदामा तंदुल भेंट धर्यो।
अकर्मक क्रिया
- मुलाक़ात करना, मिलना
- गले लगाना
भेंट के मगही अर्थ
संज्ञा
- मिलन, मुलाक़ात
- उपहार
- देवी-देवताओं को चढ़ाने की वस्तु, चढ़ावा, बलि
- महिलाओं द्वारा आपस में आलिंगन कर रोना, रोते-रोते दुखड़ा सुनाना
देशज
- कुमुदिनी का पौधा, कुमुदिनी का फल जिसके दाने भून कर लाई बनाकर खाते हैं
- खोई वस्तु का मिलना
भेंट के मैथिली अर्थ
भेंट के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मुलाक़ात
- उपहार, नज़राना
भेंट के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भेंट, उपहार स्वरूप दी गई वस्तु
- मुलाकात
- स्वाँग की एक तर्ज या छंद। उदा. - मन की मनसा है यही, म्हारी रहै सभा में लाज। अब मंशा पूरी कीजिये, तो माई मंशा देवी आज।। (अलिबक्श) दे. निरगुन
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा