भूमिका

भूमिका के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

भूमिका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • introduction
  • ground-work
  • background
  • role

भूमिका के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी पुस्तक या ग्रंथ के आरंभ की वह सूचना जिससे उस ग्रंथ के संबंध की आवश्यक और ज्ञातव्य बातों का पता चले, मुखबध, दिवाचा

    उदाहरण
    . इस पुस्तक की भूमिका बहुत सोच-विचार कर लिखी गई है।

  • रचना
  • अभिनय करना, भेस बदलना

    उदाहरण
    . इस फ़िल्म में अमिताभ की भूमिका दमदार है।

  • वक्तव्य के संबंध में पहले की हुई सूचना
  • स्थान, प्रदेश
  • चरण, मंज़िल, तल्ला, खंड
  • लिखने की तख़्ती या पाटी
  • नाटक में प्रयुक्त वेशभूषा
  • वेदांत के अनुसार चित्त की पाँच अवस्थाएँ जिनके नाम ये हैं- क्षिप्त, मूढ़, विक्षिप्त, एकाग्र और निरुद्व

    विशेष
    . जिस समय मन चंचल रहता है, उस समय उसकी अवस्था क्षिप्त। जिस समय वह काम, क्रोध आदि के वशीभूत रहता है और उस पर तम या अज्ञान छाया रहता है उस समय मूढ़; जिसे मन चंचंल होने पर भी बीच में कुछ समय के लिए स्थिर होता है, उस समय विक्षिप्त; जिस समय मन बिलकुल निश्चल होकर किसी एक वस्तु पर जम जाता है, उस समय एकाग्र और जिस समय मन किसी आधार की अपेक्षा न रखकर स्वतः बिलकुल शांत रहता है, उस समय निरुद्ध अवस्था कहलाती है।

  • पृथ्वी, ज़मीन, भूमि, धरती

    उदाहरण
    . रसा अनंता भूमिका विलाइला कह जाहि ।

भूमिका से संबंधित मुहावरे

  • भूमिका बाँधना

    किसी बात को कहने के लिए पृष्ठभूमि तैयार करना, किसी बात को थोड़े में न कहकर उसमें इधर-उधर की बहुत सी बातें लाकर जोड़-तोड़ भिड़ाना

भूमिका के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राक्कथन, भूमि

भूमिका के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आधार भूमि, पृष्ठभूमि नेओ
  • प्रस्तावना, उपक्रम, विप उपसंहार
  • कर्तृत्व, करनी, सामूहिक क्रियामे व्यक्तिक अंश
  • (नाटकमे) अभिनय, पात्रक प्रतिरूपण

Noun, Feminine

  • back-ground, foundation, base.
  • introduction, preamble.
  • role.
  • representation, role (in drama).

अन्य भारतीय भाषाओं में भूमिका के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तम्हीद - تمہید

दीबाचा - دیباچہ

अदाकारी - اداکاری

किरदार,रोल - کردار‏، رول

पंजाबी अर्थ :

भूमका - ਭੂਮਕਾ

अदाकारी - ਅਦਾਕਾਰੀ

गुजराती अर्थ :

प्रस्तावना - પ્રસ્તાવના

अभिनय - અભિનય

पात्र - પાત્ર

कार्य - કાર્ય

कोंकणी अर्थ :

भुमिका

अभिनय

चरित्र

काम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा