बीच

बीच के अर्थ :

बीच के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी परिधि, सीमा या मर्यादा का केंद्र अथवा उस केंद्र के आस पास का कोई स्थान जहाँ से चारों ओर की सीमा प्रायः समान अंतर पर हो, किसी वस्तु या क्षेत्र का भीतरी या मध्य भाग, मध्य, केंद्र

    उदाहरण
    . काशी से दिल्ली जाते समय इलाहाबाद, कानपुर और अलीगढ़ बीच में पड़ते हैं। . मन को यारों पटकि टूक टूक हो जाय। टूटे पाछे फिर जुरे बीच गाँठि परि जाय। . जनमपत्रिका वतिकैं देखहु मनहि विचार। दारुन बैरी मीचु के बीच बिराजत नारि।

  • अवश्य, ज़रूर

    उदाहरण
    . बिस्वा किए सिँगार है बैठी बीच बजार।

  • भेद, अंतर, फ़र्क़

    विशेष
    . इस अर्थ में कभी-कभी जिसकी क़सम खानी होती है उसका नाम लेकर और उसके साथ केवल 'बीच' शब्द लगाकर भी बोलते हैं। जैसे—ईश्वर बीच, हम कुछ नहीं जानते। उदाहरण—तोहि अलि कीन्ह आप भा केवा। हौं पठवा गुरु बीच परेवा।—जायसी (शब्दावली)

    उदाहरण
    . धन्य हो धन्य हो तुम घोष नारी। मोहि धोखो गयो दरस तुमको भयो तुमहि मोहिं देखो री बीच भारी। . बंदौं संत असज्जन चरना। दुखप्रद उभय बीच कछु बरना।

  • दो वस्तुओं या खंडों के बीच का अंतर, अंतराल, अवकाश

    उदाहरण
    . अवनि जमहि जाँचई कैकेई। महि न बीच बिधि मीचु न देई।

  • अवसर, मौका
  • किसी वस्तु के दो छोरों के भीतर का कोई विंदु या स्थान। जैसे काशी से दिल्ली जाते समय इलाहाबाद, कानपुर और अलीगढ़ बीच में पड़ते हैं। पद-बीच खेत-(क) खुले मैदान। सबके सामने, प्रकट रूप में, (ख) निश्चित रूप से, अवश्य, बीच बीच में, = (क) रह-रहकर, थोड़ी थोड़ी देर में, (ख) थोड़ी थोड़ी दूर पर, १२. जगह, स्थान, जैसे-वहां तिल धरने को बीच नहीं है
  • किसी वस्तु का वह केन्द्रीय अंश या भाग जहाँ से उसके सभी छोर समान दूरी पर पड़ते हों

क्रिया-विशेषण

  • दरमियान, अंदर, में

    उदाहरण
    . जानी न ऐसी चढ़ा चढ़ी में किहिधौं कटि बीच ही लूटि लई सी।


संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लहर, तरंग, देखिए : 'बीचि'

    उदाहरण
    . राम सीअ जस ललित सुधा सम। उपमा बीच बिलास मनोरम।

बीच के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बीच के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बीच से संबंधित मुहावरे

बीच के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the middle (part), centre

बीच के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तरंग, लहर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी पदार्थ का मध्य भाग अन्तर, अवसर, भेद

बीच के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मध्य

बीच के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बीच, मध्य 2. अंतर, फर्क

बीच के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु, स्थान का वह केन्द्रीय भाग जहाँ से चारों ओर बराबर दूरी होती हो, दो वस्तुओं के बीच की दूरी

बीच के बुंदेली अर्थ

बीचौ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी पदार्थ का मध्य भाग, बीच का अंतर
  • अवकाश
  • अवसर
  • अंतर

सर्वनाम

  • मध्य भाग, मध्य

    उदाहरण
    . बीच में परबो—झगड़ा निपटाने के लिए पंच बनाना। . बीच में कूदबो—अनावशयक हस्तक्षेप करना।

बीच के ब्रज अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • मध्य, दरमियान, अंतर

    उदाहरण
    . करन छुवत बीच ह जात कुंडल के।

  • भेद, पार्थक्य

    उदाहरण
    . माखन के बीच फटकार चहियतु है।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'बीचि'

बीच के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • किसी वस्तु का मध्य भाग, बिचौंधा
  • अंतर, फ़र्क़
  • मतभेद
  • कम या अधिक होने का भाव
  • दो वस्तुओं अथवा किसी वस्तु के दो भागों के बीच की दूरी, दरार, फाँट

बीच के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • मध्य केन्द्र
  • अन्तर

विशेषण

  • मध्य

क्रिया-विशेषण

  • में

    उदाहरण
    . राति बीच एतए रहू। कोना रहब? पर बीच केओ नाह अछि। बीच घरमै "घरक केन्द्रस्थलमे"

  • बीचो-बीच

    उदाहरण
    . दूक टोक बीच में।

Noun

  • middle centre
  • difference, distance

Adjective

  • mid

Adverb

  • in
  • middle of room
  • in between

अन्य भारतीय भाषाओं में बीच के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

विच - ਵਿਚ

विच - ਵਿਚ

गुजराती अर्थ :

वच्चे - વચ્ચે

वचलुं, वचमां - વચલું, વચમાં

दरमियान - દરમિયાન

उर्दू अर्थ :

बीच - بیچ

वसत - وسط

दरमियाँ - درمیاں

कोंकणी अर्थ :

मदीं

मदीच

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा