बीज

बीज के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - बिजली

बीज के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • seed
  • pip
  • origin
  • beginning
  • germ
  • semen
  • cause
  • nucleus

बीज के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अन्न का वह कण जो खेत में बोने के काम आता, वह दाना जिसमें पौधा बनने की शक्ति हो, फूल वाले वृक्षों का गर्भांड जिससे वृक्ष अंकुरित होकर उत्पन्न होता है, बीया, तुख़्म, दाना

    विशेष
    . वह गर्भांड एक छिलके मे बंद रहता है और इसमें अव्यक्त रूप से भावी वृक्ष का भ्रूण रहता है। जब इस गर्भांड को उपयुक्त जलवायु और स्थान मिलता है तब वह भ्रूण जिसमें अंकुर अव्यक्त रहता है, प्रबुद्ध होकर बढ़ता और अंकुर रूप में परिणत हो जाता है। यही अंकुर समय पाकर बढ़ता है और बढ़कर वैसा ही पेड़ हो जाता है जैसे पेड़ के गर्भांड से वह स्वयं निकला था।

  • प्रधान कारण, मूल प्रकृति
  • जड़, मूल
  • हेतु, कारण
  • शुक्र, वीर्य
  • वह अव्यक्त सांकेतिक वर्ण समुदाय या शब्द जिसको कोई व्यक्ति जो उसके सांकेतिक भावों को न जानता हो नहीं समझ सकता
  • गणित का एक भेद जिसमें अव्यक्त संख्या के सूचक संकेतों का व्यवहार होता है, देखिए : 'बीजगणित'
  • अव्यक्त संख्यासूचक संकेत
  • वह अव्यक्त ध्वनि या शब्द जिसमें तंत्रानुसार किसी देवता को प्रसन्न करने की शक्ति मानी गई हो

    विशेष
    . भिन्न-भिन्न देवताओं का भिन्न-भिन्न बीजमंत्र होता है।

  • मंत्र का प्रधान भाग या अंग

    विशेष
    . तंत्रानुसार मंत्र के तीन प्रधान अंग होता हैं—बीज, शक्ति और कीलक।

  • वह भावपूर्ण सांकेतिक अव्यक्त शब्द जिसमें बहुत से भाव सूक्ष्म रूप से सन्निवेशित हों और जिसका तात्पर्य दूसरे लोग जिन्हें सांकेतिक अर्थों का ज्ञान न हो, न जान सकें, ऐसे शब्दों का प्रयोग रासायनिक तथा इसी प्रकार के और कार्यों के लिए किया जाता है
  • मज्जा
  • नाटक में प्रारंभ में मूल कथा की ओर संकेत

    उदाहरण
    . यह रूपक राजा सूरजदेव की रानी नीलदेवी का अपने पति के प्राण के बदले में उक्त पतिप्राणहारक शत्रु का बध कर डालने के बीज पर लिया गया है।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'बिजली'

    उदाहरण
    . अजहुँ शशी मुँह बीज दिखावा। चौंध परयो कछु कहै न आवा। . छुटयौ पट्ट पीतंबरं कट्टि छुट्टी। मनों स्याम आकास ते बीज तुट्टी।

बीज के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रधान कारण, अंकुर, वृक्ष आदि के अंकुर का आधार

बीज के अवधी अर्थ

  • देखिए : 'बिया'

बीज के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह दाना या गुठली जिससे पेड़-पौधे का अकुंर उगे. 2. मूल कारण. 3. बीज (गणित). 4. वीर्य

बीज के कुमाउँनी अर्थ

  • बजरी, कंकड़ी, ओला, हिमपात से पहले बालू की भाँति सूक्ष्म ठोस हिम कणों का आकाश से गिरना

बीज के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पेड़ पौधे या अनाजों के वे दाने जिनसे वैसे ही पेड़, पौधे और अनाज उत्पन्न होते है
  • मुख्य कारण, मूल
  • वीर्य, शुक्र
  • वंश

Noun, Masculine

  • seed, kernel; main cause; nucleus; semen; lineage

बीज के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दाना जो अंकुरित हो सके बोने के लिए अनाज, फल के अन्दर निकलने वाले दाने
  • वीर्य
  • एक स्त्री आभूषण माँथे पर माँग (सीमांत की) के छोर पर धारण किया जाता है जो शंकु के आकार का होता है

बीज के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • बीया
  • वीर्य
  • हेतु, कारण
  • साधन
  • मूल प्रकृति
  • गणित विशेष
  • आधार
  • तेज़
  • निधि
  • अव्यक्त ध्वनि विशेष जिसके द्वारा देवगण प्रसन्न किए जाते हैं
  • मंत्र का प्रधान अंग
  • सांकेतिक अक्षर

स्त्रीलिंग

  • बिजली

    उदाहरण
    . सेत बग कारे घनपीरी बीज हरी भूमि।

  • दाना

    उदाहरण
    . दाडिम बीज लजत लखि रद छबि पंचानन रव भारी।

  • गले या कान का एक गहना

    उदाहरण
    . बनी सीसफूल बीज बेनिया में सिर मौर।

बीज के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • बीया
  • मूल

Noun

  • seed
  • origin

बीज के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • द्वितीया का चन्द्रमा, सार, बिजली, बोने का बीज।

अन्य भारतीय भाषाओं में बीज के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

बीज - بیج

पंजाबी अर्थ :

बी - ਬੀ

बीज - ਬੀਜ

गुजराती अर्थ :

बीज - બીજ

बी - બી

कोंकणी अर्थ :

बी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा