बिज्जू

बिज्जू के अर्थ :

  • स्रोत - देशज

बिज्जू के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिल्ली के आकर प्रकार का एक जंगली जानवर जो प्रायः दो हाथ लंबा होता है , बीजू

    विशेष
    . यह प्रायः जंगलों में बिल खोदकर अपनी मादा के साथ उसी में रहता हैं । दिन के समय वह जल्दी बाहर नहीं निकलता, पर रात को बाहर निकलकर चूहों, मुरगियों आदि का शिकार करता और उनको खा जाता है । कभी कभी यह कब्रों को खोदकर उनमें से मृतक शरीर को निकालकर भी खा जाता है ।

    उदाहरण
    . बिज्जू एक मांसाहारी जन्तु है ।

बिज्जू के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

बिज्जू के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बिज्जू के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a beast resembling the wild cat

बिज्जू के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बिजली, विद्युत

बिज्जू के मगही अर्थ

विशेषण

  • (बीज) बीज से उत्पन्न (आम का पेड़), जो पौधा सट्टा, कलम, अंखुआ आदि तरीके से तैयार न किया गया हो, इसके आम छोटे होते हैं

बिज्जू के मैथिली अर्थ

  • दे. बीजू

बिज्जू के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिल्ली की तरह का एक जंगली जानवर।

बिज्जू के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बीजू, खरगोश के आकार का एक पशु जो मरे पशु के गोहरन (गुदा) में प्रवेश करके अंतड़ी खा जाता है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा