ब्रह्मचर्य

ब्रह्मचर्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

ब्रह्मचर्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the first of the four stages (आश्रम) in a man's life as prescribed by the Hindu scriptures extending till the twenty-fifth year during which one is expected to live strictly as a celibate dedicated to the consummation of his educational effort under the p

ब्रह्मचर्य के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चार आश्रमों में पहला आश्रम, आयु या जीवन के कर्तव्यानुसार चार विभागो में से प्रथम विभाग जिसमें पुरुष को स्त्री संभोग आदि व्यसनों से दूर रहकर अध्ययन में लगा रहना चाहिए

    विशेष
    . प्राचीन काल में उपनयन संस्कार के उपरांत बालक इस आश्रम में प्रवेश करता था और आचार्य के यहाँ रहकर वेदशास्त्र का अध्ययन करता था। ब्रह्मचारी के लिए मद्य- मांस-ग्रहण गंधद्रव्य सेवन, स्वादिष्ट और मधुर वस्तुओं का खाना, स्त्री प्रसंग करना, नृत्य-गीतादि देखना सुनना, सारांश यह कि सब प्रकार के व्यसन निषिद्ध थे। उसे अच्छे गृहस्थ के यहाँ से भिक्षा लेना आचार्य के लिए आवश्यक वस्तुओं को जुटाना पड़ता था। भिक्षा माँगने में गुरु का कुल, अपना कुल और नाना का कुल बताना पड़ता था। पर यदि भिक्षा योग्य कोई गृहस्थ न मिलता तो वह नाना- मामा के कुल से माँगना आरंभ कर सकता था। नित्य समिधकाष्ठ वन से लाकर प्रातः सायं होम करना होता था। यह होम यदि छूट जाता तो अवकीर्णी प्रायश्चित्त करना पड़ता था। ब्राह्मण ब्रह्मचारी के लिए एकांतभोजन आवश्यक होता था, पर क्षत्रिय और वैश्य ब्रह्मचारी के लिए नहीं। ब्रह्मचारी के लिए भिक्षा के समय आदि को छोड़ सदा आचार्य के सामने रहना कर्तव्य था। आचार्य न हों तो आचार्य पुत्र के पास वह भी न हो तो अग्निहोत्र की अग्नि के पास रहना होता था।

  • संसारिक बंधनों से दूर रहकर सात्विक जीवन बिताना
  • योग में एक प्रकार का यम, अष्टविध मैथुनों से बचने का व्रत, वीर्य को रक्षित रखने का प्रतिबंध, मैथुन से बचने की साधना, वीर्यरक्षा

    विशेष
    . शुक्र धातु को विचलित न होने देने से मन और बुद्धि की शक्ति बहुत बढ़ती है और चित्त की चंचलता नष्ट होती है।

  • ब्रह्म के साक्षात्कार की साधना

ब्रह्मचर्य के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ब्रह्मचर्य के कन्नौजी अर्थ

  • मैथुन से बचने का व्रत

ब्रह्मचर्य के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रथम आश्रम
  • योग का एक यम, वीर्य रक्षक प्रतिबंध

ब्रह्मचर्य के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जीवन के चार आश्रमों से पहला जिसमें शिक्षा ग्रहण की जाती है
  • वीर्य रक्षक प्रतिबंध, योग में एक प्रकार का यम

Noun, Masculine

  • the first stage of ideal life devoted to learning.
  • celibacy sex control

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा