buddh meaning in english
बुद्ध के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- Lord Buddha
बुद्ध के हिंदी अर्थ
विशेषण
- जो जगा हुआ हो, जागृत
- ज्ञानवान्
-
जिसने बहुत अधिक विद्या अर्जित की हो, पंडित, विद्वान्
उदाहरण
. आज की सभा को कई बुद्ध व्यक्तियों ने संबोधित किया। - विकसित, खिला हुआ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
जिसने बुद्धत्व प्राप्त कर लिया हो, प्रबुद्ध
विशेष
. हिंदू शास्त्रों के अनुसार बुद्धदेव दस अवतारों में से नवें अवतार और चौबीस अवतारो में से तेईसवें अवतार माने जाते हैं। विष्णु पुराण और वेदांत सूत्र आदि में इनके संबंध की बातें और कथाएँ दी हुई है। . सुप्रसिद्ध बौद्ध धर्म के प्रवर्तक एक बहुत बड़े महात्मा जिनका जन्म ईसा के लगभग 550 वर्ष पूर्व शाक्यवंशी राजा शुद्धीदन की रानी महामाया के गर्भ से नेपाल की तराई के 'लुंबिनी' नामक साग की पूर्णिमा को हुआ था। देखिए : 'बौद्ध धर्म'। इनके जन्म के थोड़े ही दिनों बाद इनकी माता का देहांत हो गया था और इनका पालन इनकी विमाता महाप्रजावती ने बहुत उत्तमतापूर्वक किया था। इनका नाम गौतम अथवा सिद्धार्थ रखा गया था और इन्हें कौशिक विश्वामित्र ने अनेक शास्त्रों, भाषाओं और कलाओं आदि की शिक्षा दी थी। बाल्यावस्था में ही ये प्रायः एकांत में बैठकर त्रिविध दुःखों की निवृत्ति के उपाय सोचा करते थे। युवावस्था में इनका विवाह देवदह की राजकुमारी गोपा के साथ हुआ था। शुद्धादन ने इनकी उदासीन वृत्ति देखकर इनके मनोविनोद के लिए अनेक सुंदर प्रासाद आदि बनवा दिए थे और सामग्री एकत्र कर दी थी जिसपर भी एकांतवास और चिंताशीलता कम न होती थी। एक बार एक दुर्बल वृद्ध को, एक बार एक रोगी को और एक बार एक शव को देखकर ये संसार से और भी विरक्त तथा उदासीन हो गए। पर पीछे एक संन्यासी को देखकर इन्होंने सोचा कि संसार के कष्टों से छुटकारा पाने का उपाय वैराग्य ही है। वे संन्यासी होने की चिंता करने लगे और अंत में एक दिन जब उन्हें समाचार मिला कि गोपा के गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न हुआ है तब उन्होने संसार को त्याग देना निश्चित कर लिया। कुछ दिनों बाद आषाढ़ की पूर्णिमा की रात को अपनी स्त्री को निद्रावस्था में छोड़कर उनतीस वर्ष की अवस्था में ये घर से निकल गए और जंगल में जाकर इन्होंने प्रव्रज्या ग्रहण की। इसके उपरांत इन्होंने गया के समीप निरंजना नदी के किनारे उरुबि ग्राम में कुछ दिनों तक रहकर योग साधना तथा तपश्या की और अपनी काम, क्रोध, आदि वृत्तियों का पूर्णरूप से नाश कर लिया। इसी अवसर पर घर से निकलने के प्रायः सात वर्ष बाद एक दिन आषाढ़ की पूर्णिमा की रात को महाबोधि वृक्ष के नीचे इनको उद्बोधन हुआ और इन्होंने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया। इसी दिन से ये गौतम बुद्ध या बुद्धदेव कहलाए। इसके उपरांत ये धर्मप्रचार करने के लिए काशी आए। इनके उपदेश सुनकर धीरे-धीरे बहुत से लोग इनके शिष्य और अनुयायी होने लगे ओर थोड़े ही दिनों में अनेक राजा, राजकुमार और दूसरे प्रतिष्ठित पुरुष भी इनके अनुयायी बन गए जिनमें मगध के राजा बिंबिसार भी थे। -
बौद्ध धर्म के संस्थापक, शाक्यवंशीय राजा शुद्धोदन के पुत्र और बौद्ध धर्म के प्रवर्तक सिद्धार्थ गौतम
उदाहरण
. कुशीनगर गौतम बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली है। - ज्ञान, बोध
- परमात्मा
- वह जो ज्ञानी हो, ज्ञानवान, संत
-
देखिए : 'बुध' (ग्रह)
उदाहरण
. सुत भयौ सोम कै वुद्ध आय।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
बुद्धि, अक़्ल, समझ
उदाहरण
. अष्टपदी अभ्यास करै तिहुँ बुद्ध बढ़ावै। . बड़े आदमियों की बुद्ध भी बड़ी ही होती है।
बुद्ध के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबुद्ध के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबुद्ध के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएबुद्ध के अंगिका अर्थ
- जागा हुआ, ज्ञानी, विद्वान, पंडित
बुद्ध के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गिरने का शब्द
विशेषण
- बुधवार
बुद्ध के कन्नौजी अर्थ
विशेषण
- बुद्धवार, बुधवार
- गौतम बुद्ध
बुद्ध के ब्रज अर्थ
बुद्धदेव
अकर्मक क्रिया
- ज्ञानी, पंडित
-
समझना, विचारना
उदाहरण
. बुद्धहि निज निज बैर दौरि करि खल दल रुद्धहि।
विशेषण
- ज्ञानी, पंडित
बुद्ध के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जागृत, ज्ञानवान
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक धर्म प्रवर्तक महापुरुष
Noun, Masculine
- wise, enlightened
Noun, Masculine
- Lord Buddha
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा