बुध

बुध के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

बुध के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • Wednesday
  • Mercury

बुध के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सौर जगत का एक ग्रह जो सूर्य के सबसे अधिक समीप रहता है

    विशेष
    . यह प्रायः सूर्य से 36000000 मील की दूरी पर 88 दिन में उसकी परिक्रमा करता है। इसका व्यास प्रायः 3100 मील के लगभग है और यह 24 घंटे 5 मिनट में अपनी धुरी पर घूमता है। इसकी कक्षा का व्यास 72000000 मील है। इसकी गति प्रति घंटे प्रायः एक लाख मील है। सूर्य के बहुत समीप होने के कारण यह दूरबीन की सहायता के बिना बहुत कम देखने में आता है। यह न तो सूर्य से कभी बहुत पहले उदय होता है और न कभी उसके बहुत बाद अस्त होता है। इसमें स्वयं अपना कोई प्रकाश नहीं है और यह केवल सूर्य के प्रकाश के प्रतिबिंब से ही चमकता है। यह आकार में पृथ्वी का प्रायः 18 वाँ अंश है।

    उदाहरण
    . वैज्ञानिकों के अनुसार बुध पर जीवन असंभव है।

  • सात वारों में से एक जो मंगलवार के बाद और गुरुवार के पहले होता है, सप्ताह का चतुर्थ दिन
  • भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में से चौथा ग्रह जो पुराणानुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्त्री तारा के गर्भ से चंद्रमा के वीर्य से उत्पन्न हुआ था

    विशेष
    . कहते हैं, चंद्रमा एक बार तारा को हरण कर ले गया था। ब्रह्मा तथा दूसरे देवताओं के बहुत समझाने पर भी जब चंद्रमा ने तारा को नहीं लौटाया तब बृहस्पति और चंद्रमा में युद्ध हुआ। बाद में ब्रह्मा ने बीच में पड़कर बृहस्पति को तारा दिलवा दी। पर उस समय तक तारा चंद्रमा से गर्भवती हो चुकी थी। बृहस्पति के बिगड़ने पर तारा ने तुरंत प्रसव कर दिया जिससे बुध की उत्पत्ति हुई। इसके अतिरिक्त काशीखंड तथा दूसरे अनेक पुराणों में भी बुध के संबंध की कई कथाएँ हैं। यह नपुंसक, शूद्र, अथर्ववेद का ज्ञाता, रजोगुणी, मगध देश का अधिपति, बालस्वभाव, धनु के आकार का और दूर्वाश्याम वर्ण का माना जाता है। रवि और शुक्र इसके मित्र और चंद्रमा इसका शत्रु माना जाता है। किसी-किसी का मत है कि इसने वैवस्वत मनु की कन्या इला से विवाह किया था जिसके गर्भ से पुरूरवा का जन्म हुआ था। यह भी कहा जाता है कि ऋग्वेद के मंत्रों का इसी ने प्रकाश किया था।

  • बुद्धिमान् और विद्वान् व्यक्ति, पंडित, विद्वान्, शास्त्रज्ञ
  • अग्निपुराण के अनुसार एक सूर्यवंशी राजा का नाम
  • भागवत के अनुसार वेगवान राजा के पुत्र का नाम जो तृणविंदु का पिता था
  • देवता
  • कुत्ता
  • ज्ञान, बोध, समझ

    उदाहरण
    . अजब लोग ओ कोई हैं बुध के कम। जो इंसान देते हैं लेकर दिरम। . नाते मनसा कीस बोध लूटे। . बुध का कोट सबल नाहाँ टूटे।

बुध के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सात वारों में से एक वार जो मंगलवार के बाद और गुरूवार के पहले होता है

बुध के अवधी अर्थ

बुद्ध

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बुधवार

बुध के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूर्य के समीप रहने वाला सौर-जगत का एक ग्रह
  • सप्ताह का चौथा दिन

Noun, Masculine

  • the planet Mercury
  • Wednesday

बुध के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • मंगलवार के बाद का दिन

बुध के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक ग्रह

    उदाहरण
    . सुत सनेह मानौ लियो, बिधु पूरन बुध बि० ७०७/२६२

  • सप्ताह का चतुर्थ दिन
  • बुद्धिमान पुरुष
  • अग्नि पुराण में वर्णित एक राजा का नाम
  • वेगवान राजा के पुत्र का नाम
  • देवता

बुध के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अक़्ल, लूर, समझ
  • बुधवार
  • बुध नामक ग्रह जो सौर जगत के ग्रहों में से सूर्य के सबसे नज़दीक है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में से चौथा

बुध के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सप्ताह का चौथा दिन
  • एक ग्रह
  • विद्वान्, पंडित

Noun, Masculine

  • Wednesday
  • the planet Mercury
  • learned, scholar, pandit

बुध के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक ग्रह, बुद्धिमान और विद्वान व्यक्ति।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा