चाँद

चाँद के अर्थ :

चाँद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the crown (of)
  • the moon
  • the bull's eye
  • the head

चाँद के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, क्रि॰ प्र॰—निकलना
  • चांद्रमास, महीना

    उदाहरण
    . एक चांद के अंदरै तुम्हें आवना रास । यह लिखि सुतुर सवार को भेजो दखिनिन पास ।

  • द्रितीया के चंद्रमा के आकार का एक आभूषण
  • ढाल के ऊपर की गोल फुलिया, ढाल के ऊपर जड़ा हुआ गोल फूलदार काँटा, चाँदमारी का वह काला दाग जिसपर निशाना लगाया जाता है
  • टीन आदि चमकीली वस्तुओं का वह गोल टुकड़ा जो लंप की चिमनी के पीछे प्रकाश बढ़ाने के लिये लगा रहता है, कमरखी
  • घोड़े के सिर की एक भोंरी का नाम, ८, एक प्राकर का गोदना जो स्त्रियों की कलाई के ऊपर गोदा जाता है
  • भालू की गरदन में नीचे की ओर सफेद बालों का एक घेरा, —(कलंदर)

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खोपड़ी का मध्य भाग , खोपड़े का सबसे ऊँचा भाग
  • खोपड़ी

चाँद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चाँद से संबंधित मुहावरे

चाँद के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चन्द्र. 2. चाँदमारी का निशान

चाँद के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चाँद, शशि, चन्द्रमा, जून भी प्रयुक्त, बंदूक का निशाना साधने के लिए बना चंन्द्राकार लक्ष्यभेदन

चाँद के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लत, आदत

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चन्द्रमा, शशि, गंजी खोपड़ी का मध्य भाग, शरीर का शीर्ष भाग, सिंचित या जुते खेत में कहीं छूट गया भाग

चाँद के ब्रज अर्थ

  • सिर का मध्य भाग, खोपड़ी
  • छोटी रोटी

चाँद के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • चन्द्रमा, दे. 'चान', खोपड़ी के बीच का भाग, चानी; ज्यामिति का अर्द्धचन्द्र के आकार का औजार; घोड़े के मुंह पर केश की भौंरी; दूज के चंद्रमा के आकार का एक आभूषण; निशाना लगाने की तख्ती पर का गोल काला दाग, (अं) बुल्स आई

चाँद के मैथिली अर्थ

चान्द+

  • दे. चान

  • दे. चान

चाँद के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चन्द्रमा, नारी का शिरोभूषण।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा