चैतन्य

चैतन्य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

चैतन्य के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • consciousness
  • spirit

Adjective

  • conscious
  • sensitive
  • alert and awake

चैतन्य के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राणियों की वह चेतन शक्ति जिससे वे जीवित रहते हैं, चितस्वरुप आत्मा, चेतन आत्मा

    उदाहरण
    . शरीर से चैतन्य का बहिर्गमन ही मृत्यु है।

  • बोध करने की वृत्ति या शक्ति जिसके द्वारा जीवों को अपनी आवश्यकताओं और स्थितियों के अनुसार अनेक प्रकार की अनुभूतियाँ होती हैं, ज्ञान

    विशेष
    . न्याय में ज्ञान और चैतन्य को एक ही माना है। और उसे आत्मा का धर्म बतलाया है। पर साँख्य के मत से ज्ञान से चैतन्य भीन्न है। यद्यपि इसमें रुप, रस, गंध आदि विशेष गुण नहीं हैं तथापि संयोग, विभाग और परिमाण आदि गुणों के कारण सांख्य में इसे अलग द्रव्य माना है और ज्ञान को बुद्धि का धर्म बतलाया है।

    उदाहरण
    . चैतन्य ही जीवन का लक्षण है।

  • परमेश्वर
  • प्रकृति
  • एक प्रसिद्ध बंगाली वैष्णव धर्मप्रचारक जिनका पूरा नाम श्रीकृष्ण चैतन्यचंद्र था

    विशेष
    . इनका जन्म नवद्वीप में १४०७ शकाब्द के फागुन की पूर्णिमा को रात में चंद्रग्रहण के समय हुआ था। इनकी माता का नाम शची और पीता का नाम जगन्नाथ मिश्र था। कहते हैं बाल्यवस्था में ही इन्होंने अनेक प्रकार की विलक्षण लीलाएँ दिखलानी आरंभ कर दी थीं। पहले इनका विवाह हुआ था पर पीछे ये संन्यासी हो गए थे। ये सदा भगवदभजन में मग्न रहते थे। पहले इनके शिष्यों और तदुपरांत अनुयायियों की भी संख्या बहुत बढ गई थी। अब भी बंगाल में इनके चलाए हुए संप्रदाय के बहुत से लोग हैं जो इन्हें श्रीकृष्णचंद्र का पूर्ण अवतार मानते हैं। ४८ वर्ष की अवस्था में इनका शरीरांत हो गया था। इनके चैतन्य महाप्रभु और निमाई आदि और भी कई नाम हैं।

    उदाहरण
    . चैतन्य घूम-घूमकर प्रभु लीला का वर्णन करते थे।


विशेषण

  • जो जागृत अवस्था में हो

    उदाहरण
    . देश के उत्थान के लिए देशवासियों का जागरूक रहना आवश्यक है।

  • चेतना से भरा हुआ या जिसमें चेतना हो, चेतनायुक्त, सचेत

    उदाहरण
    . लोगों द्वारा मृत समझे जाने वाले व्यक्ति को देखने के बाद चिकित्सक ने बताया कि वह चैतन्य है।

  • होशियार, सावधान

चैतन्य के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चैतन्य के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चित् स्वरूप, आत्मा ज्ञान

चैतन्य के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • चेतना, ज्ञान
  • सचेत, सावधान

चैतन्य के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संज्ञा, चेतना
  • होस
  • संचार

Noun, Masculine

  • consciousness.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा