चल

चल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

चल के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • unsteady
  • transient
  • inconstant
  • variable
  • movable, mobile (as पुस्तकालय)

चल के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • चलता हुआ, चलायमान, चंचल, अस्थिर, गतिशील, गतिमान, जंगम

    उदाहरण
    . आवन समै में दुखदाइनि भई री लाज चलन समै में चल पलन दगा दई।

  • जो एक स्थान से दूसरे पर जा सके, एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने योग्य, जैसे—चल संपत्ति

    उदाहरण
    . गहने, कपड़े आदि चल संपत्ति हैं।

  • जो चलता हो या चल सकता हो, जैसे—चलचित्र
  • हिलने-डुलने वाला
  • घबराया हुआ
  • क्षणिक, क्षणस्थायी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पारा
  • दोहा छंद का एक भेद जिसमें 11 गुरु और 6 लघु मात्राएँ होती हैं

    उदाहरण
    . जन्म सिंधु पुनि बंधु विष दिन मलीन सकलंक, सिय मुख समता पाव किमि चंद्र बापुरो रंक।

  • शिव, महादेव
  • विष्णु
  • कंपन, काँपना
  • दोष, ऐब, नुक्स
  • भूल, चूक
  • धोखा, छल-कपट
  • नृत्य में एक प्रकार की चेष्टा जिसमें हाथ के इशारे से किसी को बुलाया जाता है
  • नृत्य में शोक, चिंता, परिश्रम या उत्कंठा दिखलाने के लिए गहरा साँस लेना
  • वायु
  • काक, कौआ
  • गणित में वह राशि जिसके कई मान या मूल्य हों
  • गणित में जिस राशि के कई मान या मूल्य हों उस राशि का प्रतीक चिन्ह

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चाल, गड़बड़, भागना

    उदाहरण
    . सम वेष ताके तहाँ सरजा सिवा के बाँके, बीर जाने हाँके देत।

चल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चल के गढ़वाली अर्थ

क्रिया

  • 'चलना' क्रिया का आज्ञार्थक रूप, चलने या आगे बढ़ने के लिए आदेश

अव्यय

  • किसी की बात का दो टूक निषेध व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त अव्यय

verb

  • imperative form of verb to go', move please, asking to go, to move.

Inexhaustible

  • denial, disagreement.

चल के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • चलायमान, गतिशील, जंगम

चल के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • अस्थिर

    उदाहरण
    . निसि दिन चंद चल जगत बखानिय।

  • गतिमान, चलायमान

    उदाहरण
    . चारु चमक चल मीन की, नैनहि गही बनाइ।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • पारा
  • छंद विशेष
  • शिव
  • विष्णु
  • कंपन
  • दोष
  • धोखा

अकर्मक क्रिया

  • प्रस्थान करना, गति में आना
  • हिलना, हरकत करना, चलन होना
  • प्रचलित होना
  • विचलित होना

चल के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • चलायमान, जंगम अस्थिर, अनित्य

Adjective

  • moving, movable, unsteady, mobile

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा