चंपा

चंपा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

चंपा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मझोले क़द का एक पेड़ जिसमें हल्के पीले रंग के सुगंधित फूल लगते हैं

    विशेष
    . चंपा दो प्रकार का होता है। एक साधारण चंपा, दूसरा कटहलिया। कटहलिया चंपा के फूल की महक पके कटहल से मिलती हुई होती है। ऐसा प्रसिद्ध है कि चंपा के फूल पर भौंरे नहीं बैठते। जंगलों में चंपे के जो पेड़ होते हैं, वे बहुत ऊँचे और बडे़ होते हैं। इसकी लकड़ी पीली, चमकीली और मुलायम, पर बहुत मज़बूत होती है और नाव, टेबल, कुर्सी आदि बनाने और इमारत के काम में आती है। हिमालय की तराई, नेपाल, बंगाल, असम तथा दक्षिण भारत के जंगलों में यह अधिकता से पाया जाता है। चित्रकूट में इसकी लकड़ी की मालाएँ बनती हैं।

    उदाहरण
    . उसने अपने घर के आगे चंपा का पेड़ लगाया है।

  • हल्का पीलापन लिए मक्खन के-से रंग का फूल जो अपनी तीव्र सुगंध के लिए प्रसिद्ध है, चंपा का फूल

    उदाहरण
    . शीला चंपा की माला बना रही है। . अलि अवरंगजेब चंपा सिवराज है।

  • एक प्रकार का मीठा केला जो बंगाल में होता है और जिसका छिलका एकदम पीला होता है

    उदाहरण
    . माला ने बाज़ार से दो दर्जन चंपा केले ख़रीदे।

  • घोड़े की एक जाति
  • एक प्रकार का कुसियार या रेशम का कीड़ा जिसके रेशम का व्यवहार पहले असम में बहुत होता था
  • एक प्रकार का बहुत बड़ा सदाबहार पेड़

    विशेष
    . यह वृक्ष दक्षिण भारत में अधिकता से पाया जाता है। इसकी लकड़ी कुछ पीलापन लिए बहुत मज़बूत होती है और इमारत के काम के अतिरिक्त गाड़ी, पालकी, नाव आदि बनाने के काम में भी आती है। इसे 'सुल्ताना चंपा' भी कहते हैं।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक पुरी जो प्राचीन काल में अंग देश की राजधानी थी

    विशेष
    . ऐसा माना जाता है कि यह पुरी बिहार के अंतर्गत भागलपुर के आस-पास कहीं रही होगी। महाभारत काल में कर्ण यहीं का राजा था।

चंपा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चंपा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the tree Michelia champaca and its pleasant fragrant light yellow or yellowish white flower

चंपा के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध फूल

चंपा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पुष्प वृक्ष
  • एक फूल

चंपा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पीले रंग का अति तेज़ गंध का फूल

चंपा के बुंदेली अर्थ

चम्पा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वृक्ष जिसमें हल्के पीले रंग के सुगंधित फूल आते हैं
  • एक सुगंधित पुष्प जिसके पास भौंरा नहीं आता है

    उदाहरण
    . चम्पा तोमे तीन गुण, रूप रंग अरूवास, अवगुन तो में एक है भ्रमर न आवत पास।

चंपा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुष्प अथवा लता विशेष

    उदाहरण
    . फूले जनु चपा यों हय चंपा।

  • कृष्ण की एक सखी का नाम
  • एक प्रकार का केला
  • घोडे़ की एक जाति
  • डाँड़, चप्पू

चंपा के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध फूल
  • एक प्रकार का केला, चंपा केला

चंपा के मैथिली अर्थ

चम्पा', चम्पा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक फूल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घी रखने का मिट्टी का एक पात्र

Noun, Masculine

  • a flower; Michelin Champaca

Noun, Masculine

  • an earthen ghee-pot.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा