chandrbhaagaa meaning in hindi
चंद्रभागा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
पश्चिमी पंजाब (पाकिस्तान) में बहने वाली प्रसिद्ध चनाब नदी जो हिमालय के चंद्रभाग नामक खंड से निकलकर सिंधु नदी में मिलती है
विशेष
. कालिका पुराण में लिखा है कि ब्रह्मा के आदेश से चंद्रभाग पर्वत से शीता नाम की नदी उत्पन्न हुई। यह नदी चंद्रमा को डुबाती हुई एक सरोवर में गिरी। चंद्रमा के प्रभाव से इसका जल अमृतमय हो गया। इसी जल से चंद्रभागा नाम की कन्या उत्पन्न हुई जिसे समुद्र ने ब्याहा। चंद्रमा ने अपनी गदा की नोक से पहाड़ में दरार कर दी जिससे होकर चंद्रभागा नदी बह निकली।उदाहरण
. शुभ कुरुखेत, अयोध्या, मिथिला, प्राग, त्रिवेनी न्हाए। पुनि शतद्रु औरहु चँद्रभागा, गंग ब्यास अन्हवाए।
चंद्रभागा के गढ़वाली अर्थ
चंदरभागा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- गढ़वाल हिमालय की एक नदी का नाम
Noun, Feminine
- name of a river
चंद्रभागा के ब्रज अर्थ
- राधा की अष्ट सखियों में से एक सखी का नाम
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा