चपल के अर्थ
'चपल' के हिंदी अर्थ
विशेषण
-
कुछ काल तक एक स्थिति में न रहने वाला, बहुत हिलने-डोलने वाला, चंचल, तेज़, फुरतीला, चुलबुला
उदाहरण
- जस अपजस देखति नहीं देखति साँवर गात। कहा करौं लालच भरे, चपल नैन ललचात। - भोजन करत चपल चित इत उत अवसरु पाइ। - बहुत काल तक न रहने वाला, क्षणिक
- शांत या स्थिर न रहने वाला, उतावला, हड़बड़ी मचाने वाला, जल्दबाज़
-
अभिप्रायसाधन में उद्यत, अवसर न चूकने वाला, चालाक, धृष्ट
उदाहरण
- मधुप तुम्ह कान्ह ही की कही क्यों न कही है? यह बतकही चपल चेरी की चिपट चरेरी और ही है।
संज्ञा, पुल्लिंग
- पारा, पारद
- मछली, मत्स्य
- चातक, पपीहा
- एक प्रकार का पत्थर
- चौर नामक सुगंधद्रव्य
- राई
- एक प्रकार का चूहा
चपल के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिए'चपल' के गढ़वाली अर्थ
विशेषण
- चंचल, उतावला, जल्दबाज
संज्ञा, पुल्लिंग
- खुली एड़ी का जूता, चप्पल
'चपल' के ब्रज अर्थ
चपार
विशेषण
- चंचल , चुलबुला ; जल्दबाज , उतावला; क्षणिक ; तेज
पुल्लिंग
- पपीहा ; पत्थर ; राई ; पारा ; भूसा विशेष ; मछ्ली
'चपल' के मैथिली अर्थ
विशेषण, आलंकारिक
- चञ्चल, अस्थिर
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा