charKHaa meaning in garhwali
चरखा के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हाथ से सूत या ऊन आदि कातने का चक्राकार यंत्र विशेष
Noun, Masculine
- wheel, a spinning wheel.
चरखा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a spinning wheel
- hyena
- (mysticism) human body
- see चरखा
चरखा के हिंदी अर्थ
चरख़ा
संज्ञा, पुल्लिंग
-
लकड़ी का बना हुआ एक प्रकार का यंत्र जिसकी सहायता से ऊन, कपास या रेशम आदि को कातकर सूत बनाते हैं
विशेष
. इसमें एक ओर बडा गोल चक्कर होता है, जिसे चर्ख़ी कहते हैं और जिसमें एक ओर एक दस्ता लगा रहता है। दूसरी ओर लोहे का एक बड़ा सूआ होता है, जिसे तकुआ या तकला कहते हैं। जब चरख़ी घुमाई जाती है तब एक पतली रस्सी की सहायता से, जिसे माला कहते हैं, तकुआ घूमने लगता है। उसी तकुए के घूमने से उसके सिरे पर लगे हुए ऊन कपास आदि का कतकर सूत बनता जाता है। - पहिए के आकार का अथवा इसी प्रकार का कोई और घूमने वाला गोल चक्कर
- सूत लपेटने की गराड़ी, चरख़ी, रील
- किसी प्रकार की गराड़ी या घिरनी
- बड़ा या बेडौल पहिया
- कुएँ से पानी निकालने का रहट
- रेशम खोलने का 'उड़ा' नाम का औज़ार
- ऊख का रस निकालने के लिए बनी हुई लोहे की कल
- एक प्रकार का बेलन जिससे पौटिए तार खींचते हैं
- (लाक्षणिक) झगड़े-बखेड़े या झंझट का काम
- गाड़ी का वह ढाँचा जिसमें नया घोड़ा जोतकर सधाया और सिखाया जाता है, खड़खड़िया
- वह स्त्री या पुरुष जिसके सब अंग बुढ़ापे के कारण बहुत शिथिल हो गए हों
- (रहस्य संप्रदाय) चित्त
- कुश्ती का एक पेंच जो उस समय किया जाता है जब जोड़ (विपक्षी) नीचे होता है
चरख़ा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचरखा के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गोल घूमने वाला के चक्कर
- ऊन कपास या रेशम कातकर सूत निकालने का यंत्र
- कुएँ से पानी निकालने का रहट
चरखा के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- कातने का पुराना औज़ार
चरखा के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूत कातने का देशी यंत्र
चरखा के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूत तैयार करने का यंत्र
चरखा के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हाथ से सूत कातने का एक यंत्र
- सूत कातने का समुन्नत यंत्र
- कुएँ से पानी निकालने का एक यंत्र
चरखा के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूत कातने का लकड़ी का यंत्र विशेष
- रहट
चरखा के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूत कातने की लकड़ी का एक साधन
- घूमने वाला गोलाकार चक्कर
चरखा के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूत कातने का एक यंत्र
- घिरनी
Noun, Masculine
- spinning wheel
- reeling wheel, rattle
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा