चटका

चटका के अर्थ :

चटका के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • फुर्ती, जल्दी, शीघ्रता
  • दाग़, धब्बा, चकत्ता
  • वह चटपटी चीज जो प्रायः चरपरे और तीखे स्वाद के लिए ही चाटी या खाई जाती है, जैसे–कचालू, गोलगप्पा, दही बड़ा आदि
  • चसका
  • तड़ या चट शब्द सहित टूटने या फटने की क्रिया
  • चटकने की क्रिया या भाव
  • किसी काम या बात से मिलने वाले सुख के कारण बार-बार वैसा ही सुख पाने के लिए मन में होनेवाली लालसापूर्ण प्रवृत्ति
  • चरपरा स्वाद, चटकारा
  • किसी तल पर पड़ा हुआ चिह्न
  • उच्चाटन की क्रिया या भाव
  • रक्तविकार आदि के कारण शरीर पर पड़ने वाला गोल दाग या सूजन
  • तमाचा, थप्पड़
  • पूरी हथेली से किया जाने वाला आघात
  • अनबन, मनमुटाव
  • शीघ्र होने की अवस्था या भाव
  • बिगड़ना, क्रुद्ध होना

क्रिया-विशेषण

  • हरे चने की डोडी

    उदाहरण
    . माँ सब्जी बनाने के लिए चटका छिल रही है ।

  • फुर्ती से, जल्दी से, शीघ्रता से

    उदाहरण
    . प्रभु हौं बड़ी बेर को ठाढ़ो। और पतित तुम जैसे तारे तिनही में लिखि गाढ़ो। जुग जुग यहै विरद चलि आयो टेरि कहत हौं या ते। मरियत लाज पाँच पतितन में होय कहाँ चटका ते। कै प्रभु हार मानि के बेठहु कै करो विरद सही। सूर पति ते जो झूठ कहतु है देखौ खोजि बही।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • चने का वह हरा ढोढ़ जिसमें अच्छी तरह दाने न पड़े हों, पपटा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'चुटकी'

    उदाहरण
    . दौडे ऊमर चटका देती छित जिम बादल छाटा ।

चटका के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

चटका के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तीखा, कड़ा, तेज़

चटका के बुंदेली अर्थ

संज्ञा

  • बच्चे
  • दरारी, बीच से टूटी हुई वस्तु

चटका के ब्रज अर्थ

चट्टका

सकर्मक क्रिया

  • धब्बा, चकत्ता
  • शीघ्रता

  • चट शब्द करते हुए कोई चीज़ तोड़ना

    उदाहरण
    . पायो दही चटकायो है माषन।

  • चिढ़ाना
  • बिखेरना

चटका के मगही अर्थ

देशज ; संज्ञा

  • शीघ्रता, फुर्ती
  • स्वाद, चाट, चस्का
  • कुआँ आदि का पानी चट जाने की स्थिति, चट जंगल
  • थप्पड़, तमाचा, चाँटा

संज्ञा

  • दर्द आदि दूर करने का एक ग्रामीण इलाज

चटका के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • बड़ी-सन एक तीमन
  • चटकन, थापड़
  • चसक, व्यसन

Adjective

  • curry of Pulse-meal
  • slap
  • habit, addiction

चटका के मालवी अर्थ

  • धींगामस्ती, उद्यमी, पीड़ा, दर्द।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा