chaupaal meaning in hindi
चौपाल के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गाँवों में वह स्थान जहाँ पर लोग एकत्रित होकर बातचीत व मनोरंजन करते हैं
- चारों ओर से खुली छायादार पालकी
-
खुली हुई बैठक, लोगों के बैठने-उठने का वह स्थान जो ऊपर से छाया हो पर चारों ओर खुला हो
विशेष
. गाँवों में ऐसे स्थान प्रायः रहते हैं जहाँ लोग बैठकर पंचायत, बातचीत आदि करते हैं।उदाहरण
. गाँव के चौपाल पर लोग पंचायत करने के लिए इकट्ठे हुए हैं। - किसी भवन या मकान के अन्तर्गत वह लम्बी वास्तु-रचना जिसके तीन ओर दीवारें, ऊपर छत और सामनेवाला भाग बिलकुल खुला होता है तथा जिसमें से होकर किसी दूसरे कमरे आदि में प्रवेश करते हैं
-
बैठक
उदाहरण
. सब चौपारहिं चंदन खँभा । बैठा राजा भइ तब सभा । - दालान, बरामदा
- ऊपर से छाया हुआ और चारों ओर से खुलता स्थान जहाँ देहात के लोग बैठकर बात-चीत, विचार-विमर्श आदि करते हैं
- घर के सामने का छायादार चबूतरा
- एक प्रकार की खुली पालकी जिसमें परदे या किवाड़ नहीं होते, चौपहला
चौपाल के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएचौपाल के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचौपाल के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a rural meeting place
- a verandah used as drawing room in village houses
चौपाल के अंगिका अर्थ
- खुली पालकी, बैठने उठने का स्थान, जो ऊपर से ढ़का चारो ओर खुला
चौपाल के गढ़वाली अर्थ
- चौड़ा चबूतरा जहाँ ग्रामीण एकत्र होकर पंचायत करते है
- an assembly hall or a raised platform, a community centre.
चौपाल के ब्रज अर्थ
चौपार
- गाँव के मोहल्ले का वह दालान जिसमें सब लोग बैठ सकें, छायादार बड़ा चबूतरा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा