chauthii meaning in hindi
- देखिए - चौथा
चौथी के हिंदी अर्थ
हिंदी ; विशेषण, स्त्रीलिंग
- चौथा
संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
विवाह की एक रीति जो विवाह हो जाने पर चौथे दिन होती है, इसमें वर कन्या के हाथ के कंगन खोले जाते हैं
उदाहरण
. चौथे दिवस रंगपति आए। विधि चौथी कर चार कराए। -
विवाह तथा गौने के चौथे दिन वधू के घर से वर के घर आने वाला उपहार
विशेष
. चौथी भेजने की प्रथा दो प्रकार की है। एक के अनुसार विवाह ताथ गौना दोनों में चौथी भेजी जाती है। परंतु कहीं-कहीं वधू के ससूराल रहने पर ही चौथी भेजी जाती है। यह चार दिनों के पूर्व या बाद भी भेजी जाती है।उदाहरण
. गौने के द्यौस छ सातक बीते न, चौथी कहा अबहीं चलि आई। - मुसलमानों की एक प्रथा, जिसमें शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आता है, इस प्रथा के अनुसार मिलन चौथी आने पर ही होता है
- फसल की बाँट जिसमें ज़मींदार चौथाई लेता है और असामी तीन चौथाई, चौकुर
-
तीसरी के बाद आने वाली संख्या या गणना का क्रम, स्थिति, समय, आदि जो कि चार की क्रमसूचक संख्या होती है
उदाहरण
. वह चौथी को आ रहा है । . शिक्षक ने तीसरे को छोड़कर चौथे को अपने पास बुलाया । . राघव चौथी में पढ़ता है । - फसल का चौथाई अंश जो पहले जमींदार को मिला करता था
- हिन्दुओं में विवाह के चौथे दिन होनेवाली एक रसम जिसमें वर और कन्या के हाथ के कंगन खोले जाते हैं, पद-चौथी का जोड़ा वस्त्रों का वह कुलक जो वर के घर से कन्या के लिए चौथी के दिन आता है, मुहा०-चौथी खेलना = चौथी के दिन दूल्हा-दुलहिन का एक दूसरे के ऊपर मेवे, फल आदि फेंकना, चौथी छूटना = चौथी के दिन वर-कन्या के हाथों के कंगन खुलना
चौथी के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective, Feminine
- see चौथा
Noun, Feminine
- the formal function observed on the fourth day of the marriage celebrations
चौथी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चौथी, विवाह के बाद चौथे दिन कन्या पक्ष से मिठाइयों कपड़े आदि भेजने की रीति, रस्म
चौथी के अवधी अर्थ
चउथी, चउथाँ, चउथा, चउथाई, चउथिआई
स्त्रीलिंग
-
चौथी बार (जानवरों के ब्याने के लिए प्रयुक्त)
उदाहरण
. बियानि अहै, चउथा-बेंत गाभिनि बाय - चौथी बार ब्याई या गाभिन है
संज्ञा, पुल्लिंग
- चौथा भाग
चौथी के कन्नौजी अर्थ
चउथी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- विवाह के चौथे दिन ( या कुछ अधिक दिन बाद भी) कन्या के घर से अन्न, कपड़े, मिठाइयाँ आदि ले जाने की रस्म. 2. क्रम में तीन के बाद. 3. चतुर्थी तिथि
विशेषण
- चौथा
- चार की संख्या को बोधक
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- विवाह के चौथे दिन वर-वधू के कंगन खोलने की रीति. 2. विवाह के चौथे दिन ( या कुछ अधिक दिन बाद भी) कन्या के घर से मिठाइयाँ, कपड़े आदि भेजे जाने की रस्म
चौथी के बघेली अर्थ
चउथि, चउथी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- महीने की चतुर्थी तिथि का नाम
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कक्षा चार, पर्व के चौथे दिन का परंपरागत कार्यक्रम
चौथी के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
-
वैवाहिक कृत्य विशेष जो चौथे दिन किया जाता है
उदाहरण
. गौने के द्योस छसातक बीते न चौथी कहा अबहीं चलि आई । - क्रम में तीसरे के बाद आने वाली संख्या
चौथी के हरियाणवी अर्थ
विशेषण
- दे. चोत्थी'
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा