kshay meaning in hindi
क्षय के हिंदी अर्थ
संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग
- 
                                                                        धीरे-धीरे घटना, ह्रास, अपचय, छीजन
                                                                                
उदाहरण
. जेहि रिपु छय सोइ रचेन्हि उपाऊ । भावी वश न जान कछु राऊ । - प्रलय, कल्पांत
 - नाश
 - घर, मकान
 - निवास स्थान, रहने की जगह
 - यक्ष्मा नामक रोग, तपेदिक
 - रोग, बीमारी
 - अंत, समाप्ति
 - नीति शास्त्र के अनुसार राजा के ऋषि, बस्ती, दुर्ग, सेतु, हस्तिबंधन, खान, करग्रहण और सेना के समूह (अष्टवर्ग) का ह्रास या नाश
 - 
                                                                        साठ संवत्सरों में से अंतिम संवत्सर का नाम, यह वर्ष बहुत भयानक और उपद्रवकारी होता है
                                                                                
उदाहरण
. इस बारहवें युग के पिछले वर्ष का नाम क्षय है। यह क्षयकारक है। - 
                                                                        ज्योतिष में एक प्रकार का मास जो शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होकर अमावस्या तक रहता है
                                                                                
विशेष
. इस मास में दो संक्रांतियाँ होती हैं और इससे तीन मास पहले और तीन मास पीछे एक-एक अधिमास पड़ता है। कार्तिक, अगहन और पूस के अतिरिक्त और कोई महीना क्षयमास नहीं हो सकता। सिद्धांत शिरोमणि के अनुसार यह मास प्रायः 141 वर्ष के अंतर पर पड़ता है। इस मास में किसी प्रकार का मंगलकार्य करना निषिद्ध है। कोई-कोई इसे अंहंस्यति भी कहते हैं। - जाति, वंश
 - यमलोक, यसेयति
 - गणित में ऋण का चिन्ह या राशि
 - हाथी के घुटने का एक भाग
 
क्षय के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएक्षय के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएक्षय के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Adjective, Masculine
- decay, decadence, loss
 - finally, at length
 - waste
 - tuberculosis
 
क्षय के अंगिका अर्थ
छय
संज्ञा, पुल्लिंग
- क्षय, सहायक क्रिया, नाश होना, पराजीत होना
 
क्षय के अवधी अर्थ
छय
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- नाश
 
क्षय के कन्नौजी अर्थ
छय
संज्ञा, पुल्लिंग
- छय रोग
 
क्षय के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- तपेदिक की बीमारी, तपेदिक
 - नाश, बर्बादी
 - कम-कम होना
 
Noun, Masculine
- tuberculosis; destruction, waste, decay, wane.
 
क्षय के ब्रज अर्थ
छय, छै
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        ह्रास
                                                                                
उदाहरण
. रबि ससि कोटि कला अवलोकत, त्रिविध ताप छय जाइ। - नाश
 - यक्ष्मा रोग
 
अकर्मक क्रिया
- नष्ट होना
 
क्षय के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- धीरे-धीरे घटना, ह्रास
 - नाश
 
Noun, Masculine
- decadence, decline, deterioration
 
अन्य भारतीय भाषाओं में क्षय के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
खै - ਖੈ
खई रोग - ਖਈ ਰੋਗ
गुजराती अर्थ :
क्षय, नाश - ક્ષય, નાશ
उर्दू अर्थ :
ज़वाल - زوال
ख़ातिमा - خاتمہ
दिक़ - دق
तप-ए-दिक़ - تپ دق
कोंकणी अर्थ :
क्षय
नाश
टी.बी.
क्षयरोग
धंगरखांक
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा