chha meaning in hindi
छ के हिंदी अर्थ
संज्ञा
-
हिंदी वर्णमाला में व्यंजनों के स्पर्श नामक भेद के अंतर्गत 'च' वर्ग का दूसरा व्यंजन जिसके उच्चारण का स्थान तालु है तथा जिसके उच्चारण में अघोष और महाप्राण नामक प्रयत्न लगते हैं, देवनागरी वर्णमाला में 'च' वर्ग का दूसरा व्यंजन जो उच्चारण की दृष्टि से तालव्य, अघोष, महाप्राण और स्पष्ट है
विशेष
. कभी-कभी इसका प्रयोग 6 की संख्या के सूचक के रूप में होता है।
संज्ञा, पुल्लिंग
- काटना
- ढाँकना, आच्छादन
- घर
- खंड, टुकड़ा
विशेषण
- निर्मल, साफ़
- तरल, चंचल
- गिनती में पाँच से एक अधिक, जो संख्या में पाँच और एक हो, छ:, छह
संज्ञा, पुल्लिंग
- वह संख्या जो पाँच से एक अधिक हो
- उस संख्या का सूचक अक जो इस प्रकार लिखा जाता है—6
छ के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएछ के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएछ के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun
- the second letter of the second pentad (i.e. चवर्ग) of the Devna:gri: alphabet
- an allomorph of छह used as the first member in a number of Hindi compound words
छ के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अंगिका वर्णमाला में स्पर्श व्यंजन के अंर्तगत च वर्ग का दूसरा वर्ण जिसका उच्चारण स्थान तालु है
संज्ञा, पुल्लिंग
- पाँच और एक, छ की संख्या 6
छ के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- देवनागरी वर्णमाला के च वर्ग का दूसरा वर्ण. इसका उच्चारण-स्थान तालु है
- छह की संख्या, 6
विशेषण
- पाँच और एक, छह
छ के कुमाउँनी अर्थ
क्रिया
- अन्य पुरुष, एक वचन में प्रयुक्त विद्यमान या वर्तमान होने के लिए प्रयुक्त क्रिया
- मूल धातु भू का वह रूप जो संस्कृत में अस्ति, जर्मन में इस्ति, लैटिन में एस्त, अंग्रेजी में इज़ है
छ के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- देवनागरी वर्णमाला का सातवाँ व्यंजन वर्ण
क्रिया
- है
Noun, Masculine
- seventh consonant of Devanagari alphabet.
verb
- is.
छ के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि के 'च' वर्ग का दूसरा व्यंजन जिसका उच्चारण स्थान तालु है
छ के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि के 'च' वर्ग का दूसरा व्यंजन जिसका उच्चारण स्थान तालु है
छ के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हिंदी वर्णमाला का सातवाँ व्यंजन
अकर्मक क्रिया
- अस्तित्ववाचक धातु: तालिका 1 से मिलाए रूपावली बनैछ (होने का अर्थ प्रदान करने वाली क्रियाओं में उपयोग किया जाने वाला एक प्रत्यय)
Noun, Masculine
- 7th consonant of alphabet.
Intransitive verb
- Base of verb "to be"; derive words with the suffixes in TI.as छथि, छनि, छैक
छ के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मालवी एवं देवनागरी में च वर्ग का व्यंजन
छ के हरियाणवी अर्थ
- हिंदी वर्णमाला का सातवाँ व्यंजन जिसका उच्चारण स्थान तालु है, इसके उच्चारण के समय हरियाणवी में जिह्वा का तालु के साथ अधिक स्पर्श होता है
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा